Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन : कांग्रेस

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, March 23, 2024 20:34 PM IST
झूठ बोलने और अफ़वाहें फैलाने में बीजेपी नंबर वन : कांग्रेस

शिमला, 23 मार्च। मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने कहा है कि भाजपा झूठ बोलने व अफ़वाहें फैलाने में नंबर वन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ पर टिकी है और सोची-समझी रणनीति के तहत अफ़वाहें फैला रही है। भाजपा नेता मात्र अफ़वाहों का बाज़ार गर्म कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची जा रही है। इस साज़िश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं और भाजपा का असली चेहरा हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने आ रहा है। 

 

ब्राक्टा व किशोरी लाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव-2022 में प्रदेश के मतदाताओं ने जनविरोधी नीतियों के कारण भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था और विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया, लेकिन कुछ अवसरवादी ताक़तों के साथ मिलकर भाजपा ने सत्ता पर डाका डालने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से बाग़ियों को फ़ाइव स्टार होटलों में ठहराया गया, उन्हें चार्टर्ड प्लेन और हेलीकॉप्टर की सैर कराई गई। यह सारी बातें अब प्रदेश की जनता से छुपी नहीं हैं। यही नहीं, भाजपा नेताओं ने प्रलोभन देकर निर्दलीय विधायकों से इस्तीफ़ा दिलवा दिया। दोनों ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि तीन निर्दलीय कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर विधानसभा पहुँचे थे। ऐसे में तीनों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि किसके दबाव में उन्होंने अपने चुनाव क्षेत्र के मतदाताओं की भावनाओं का अपमान किया है। क्या इस प्रकरण में धन-बल का इस्तेमाल हुआ है या फिर निर्दलीयों पर कोई दबाव बनाया गया है। 

 

मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि भाजपा नेताओं का सत्ता का लोभ छूट नहीं रहा है और यह बात भी जगज़ाहिर हो चुकी है। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए जन कल्याण के कार्यों से भाजपा बौखलाई हुई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार ने डेढ़ लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी, महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन दी, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपए की स्टार्ट-अप योजना शुरू की, बिना केंद्र सरकार की सहायता के आपदा प्रभावित 25 हजार से अधिक परिवारों को फिर से बसाया गया और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएँ बनाकर उन्हें धरातल पर लागू किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ही कांग्रेस पार्टी की ताक़त है और राज्य में हुए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगा। 

 

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

पलटवार : कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

आरोप : भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

मार्च पास्‍ट : प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

VIDEO POST

View All Videos
X