Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सुख की सरकार के दूसरे बजट में हर वर्ग को सुखी करने का प्रयास

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, February 20, 2024 18:16 PM IST
सुख की सरकार के दूसरे बजट में हर वर्ग को सुखी करने का प्रयास

शिमला, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को हि.प्र. विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। आज मुख्‍यमंत्री अपनी आल्‍टो कार को खुद ड्राइव करके अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर से विधानसभा पहुंचे। अपने कार्यकाल के दूसरे बजट में मुख्यमंत्री ने 58 हजार 444 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष के बजट की तुलना में पांच हजार करोड़ अधिक है। आज करीब अढ़ाई घंटे चले बजटीय भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में राजस्व प्राप्तियां 42 हजार 153 करोड़ रहने का अनुमान है, जबकि कुल राजस्व व्यय 46 हजार 667 करोड़ रुपए अनुमानित है। इस प्रकार कुल राजस्व घाटा 4 हजार 514 करोड़ रुपए अनुमानित है। बजट में राजकोषीय घाटा 10 हजार 784 करोड़ रुपए अनुमानित है, जो कि प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का 4.75 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष के बजट में 100 रुपए में से वेतन पर 25 रुपए, पेंशन पर 17 रुपए, ब्याज अदायगी पर 11 रुपए, ऋण अदायगी पर 9 रुपए, स्वायत्त संस्थानों के लिए ग्रांट पर 10 रुपए, जबकि शेष 28 रुपए पूंजीगत कार्यों सहित अन्य गतिविधियों पर खर्च होंगे।

 

मुख्यमंत्री ने बजट में मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 240 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए करके 60 रुपए की ऐतिहासिक वृद्धि की है। अन्य दिहाड़ीदारों को 25 रुपए बढ़ोतरी के साथ 400 रुपए प्रतिदिन दिहाड़ी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स का एरियर भुगतान एक मार्च 2024 से चरणबद्ध तरीके से दिया जाएगा। साथ ही एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2021 के बीच सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लीव इन कैशमेंट एड ग्रेच्यूटी से संबंधित एरियर्ज का भुगतान भी चरणबद्ध ढंग से एक मार्च 2024 से शुरू किया जाएगा। साथ ही उन्‍होंने एक अप्रैल 2024 से चार प्रतिशत की दर से मंहगाई भत्ते की क़िस्त जारी करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2024 के बाद कर्मचारी अपने सेवाकाल में कम से कम दो बार एलटीसी की सुविधा ले सकेंगे। बजट में एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 1 हजार 900 रुपए, आईटी शिक्षकों को 1 हजार 900 रुपए और एसपीओ को 500 रुपए प्रतिमाह बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्स कर्मचारियों को 12 हजार न्यूनतम वेतन का ऐलान भी किया।

मुख्यमंत्री ने सात नई योजनाओं की घोषणा भी की है। इनमें राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना, भेड़-बकरी पालक प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना, अपना विद्यालय मेरा विद्यालय मेरा सम्मान और मुख्यमंत्री हरित विकास छात्रवृति योजना शामिल है। इसके अलावा तीन नई नीतियां भी घोषित की गई हैं। इनमें औद्योगिक प्रोत्साहन व निवेश नीति, स्टार्ट अप नीति और हिमाचल प्रदेश माइंस एंड मिनरल्स पॉलिसी शामिल हैं।

 

बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 10 हजार रुपए प्रति माह, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7 हजार रुपए, आंगनबाड़ी सहायिका को 5 हजार 500 रुपए, मिड डे मील वर्कर्ज को 4 हजार 500 रुपए, शिक्षा विभाग के वाटर कैरियर को 5 हजार रुपए, जलरक्षक को 5 हजार 300 रुपए, जल शक्ति विभाग के मल्टी पर्पस वर्कंरस को 5 हजार रुपए, पैरा फिटर व पंप ऑपरेटर को 6 हजार 300 रुपए, पंचायत चौकीदारी को 8 हजार रुपए, राजस्व चौकीदारी को 5 हजार 800 रुपए, राजस्व लंबरदार को 4 हजार 200 रुपए मिलेंगे। सिलाई अध्यापिकाओं के मानदेय में 500 रुपए, पंचायत वेटरनरी असिस्टेंट को मासिक 7 हजार 500 रुपए मिलेंगे।

 

सीएम का बजट भाषण पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्‍लीक करें

संपूर्ण बजट भाषण

सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

संत समागम : सद्गुरु की कृपा से हुआ हमें ब्रह्म ज्ञान: संत परविंदर पाल सिंह

अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

आरोप : अस्‍पतालों में अपातकाल, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे मरीज: जयराम ठाकुर

हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

आरोप : हिमाचल सरकार बीमारों को बना रही है आय का साधन: जयराम ठाकुर

फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

आरोप : फिना सिंह परियोजना में करोड़ों की चपत लगाने की तैयारी: जय राम ठाकुर

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बयान : प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

भेंटवार्ता : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

बैठक : मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

टिप्‍प्‍णी : 11 साल के जश्‍न में डूबी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की अनदेखी की: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X