Monday, April 29, 2024
BREAKING
कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म
 

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, March 17, 2024 18:38 PM IST
आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकार: जयराम ठाकुर

शिमला, 17 मार्च। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस चुनाव के समय प्रदेश के लोगों के साथ धोखा करके जन समर्थन हासिल करना चाहती है। इसीलिए चुनाव आते ही वह बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं करती है, झूठी गारण्टियां देती है और चुनाव के बाद भूल जाती है। कांग्रेस को भूलना नहीं चाहिए कि झूठ और फ़रेब की राजनीति ज़्यादा दिन तक नहीं चलती है। कांग्रेस का भांडा फूट चुका है। प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। उस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का पता ही नहीं चलेगा।  

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा आम चुनाव के समय कांग्रेस ने हिमाचल में दस गारंटियां दी और उन्हीं झूठी गारंटियों के नाम पर सरकार में आई। उन गारंटियों में एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने की गारंटी भी थी, जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की माताओं-बहनों से नक़ली फॉर्म भी भरवा लिए थे। सत्ता में आने के डेढ़ साल बाद तक सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब चुनाव की तारीख़ एकदम नज़दीक आ गये तो बिना बजट में इस योजना का प्रावधान किए महिलाओं को फिर से 1500 रुपए देने की घोषणा कर दी और फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वारा इस तरह के महिलाओं के साथ धोखा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहले विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के फॉर्म भरवा रहे थे और अब जब लोक सभा चुनाव सिर पर है तो फिर से बिना बजट में योजना के लिए पैसों का प्रावधान किए ही फिर से फॉर्म भरवा रही है। इसी से कांग्रेस सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा मातृ शक्ति से साथ फिर से धोखा करने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सब समझ चुके हैं इसलिए कांग्रेस के हथकंडे अब नहीं चलने वाले हैं। लोकसभा के चुनाव में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। इसीलिए हिमाचल प्रदेश के लोग भाजपा को भारी बहुमत देगी।

 

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X