Monday, April 29, 2024
BREAKING
कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म
 

विकसित और आत्मनिर्भर भारत है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, March 01, 2024 18:25 PM IST
विकसित और आत्मनिर्भर भारत है मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर

शिमला, 01 मार्च। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हर भारतीय को खुशहाल और भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाना ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है। जिसके लिए वह जी जान से जुटे हैं। उनके इस लक्ष्य को हर भारतीय का सहयोग मिल रहा है। नेता प्रतिपक्ष शिमला के बनूटी में त्रिदेव और पंच परमेश्वर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि देश के हर जन की आँखों में ख़ुशी देखने वाले नेता के साथ आज पूरा देश खड़ा है। इस बार के लोक सभा के चुनाव में देश के लोग नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर उत्साहित है। इस बार हिमाचल के लोग हर बूथ से बीजेपी के बढ़त के रूप में अपना आशीर्वाद देंगे। इस मौक़े पर उनके साथ शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, विधायक सुखराम चौधरी, बलवीर वर्मा, प्रकाश राणा, डॉ जनकराज, लोकेंद्र कुमार, दीपराज, पूर्व मंत्री डॉ राजीव सैजल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष रवि ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, मण्डल महामंत्री रोशन लाल समेत अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और संबंधित त्रिदेव और पंच परमेश्वर उपस्थित रहे।  

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भारत  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नित नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। सबसे बड़े सी ब्रिज से लेकर, सबसे लंबे केबल ब्रिज देश के इंफ़्रास्ट्रक्चर की शान बढ़ा रहे हैं। बीते कल ही ऊर्जा के क्षेत्र में सूर्योदय योजना की सौग़ात दी ह। यह योजना एक दो नहीं 78 हज़ार करोड़ की है। जो देश के ग़रीबों-किसानों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाएगी। एक दिन पहले ही देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि आ गई। पांच साल में देश के किसानों के खाते में तीन लाख करोड़ की नक़द धनराशि  जमा करवाई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इसीलिए देश के लोग प्रधानमंत्री को गारंटी का दूसरा नाम मानते हैं और उनकी हर बात पर आँख मूँद कर भरोसा करते हैं।

 

जयराम ठाकुर ने सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि इस बार जब हमारे विश्व प्रिय नेता तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो देश में दो करोड़ से ज़्यादा पक्के घर बनेंगे। लखपति दीदी की संख्या में एक करोड़ का इज़ाफ़ा होगा। हमार देश दुनिया की तीन आर्थिक महाशक्तियों में शामिल होगा। रक्षा से लेकर स्वास्थ्य, चिकित्सा, अनुसंधान, अंतरिक्ष, विज्ञान, कृषि सभी क्षेत्रों में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा होगा। इसके साथ ही साथ भारत विकसित होने की राह पर बड़ी मज़बूती से अग्रसर होगा। 

 

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X