Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, December 15, 2021 17:41 PM IST
शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा

तपोवन(कांगड़ा),15 दिसंबर। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा की गई। इस चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने भाग लिया। विधायकों ने सरकार के समक्ष जहां हिमाचल परिवहन निगम की बंद पड़ी बसों को चलाने और मालदार रूट निजी बसों के हवाले करने को लेकर सवाल उठाए, तो वहीं कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर करने को लेकर भी सुझाव दिए गए।

 

प्रदेश विधानसभा के एक मात्र वामपंथी विधायक राकेश सिंघा ने सरकार की मंशा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि एचआरटीसी की बदहाल हालत के लिए मालदार रूटों पर प्राइवेट बसों के संचालन को बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आम आवाम के लिए एचआरटीसी की बसें बेहद जरूरी हैं, लेकिन अगर निगम घाटे में रहता है तो यह सबके लिए चिंता वाली बात है। सीपीएम विधायक ने कहा कि ‘एचआरटीसी अगर नीचे जाती है तो इसके हम दोषी हैं। आज हालत खराब हैं, क्योंकि आपने मालदार रूट तो प्राइवेट बसों को दे दिए हैं।’

 

सिंघा ने इस दौरान पीस मील वर्करों का मुद्दा भी उठाया और इसे जल्द हल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि पीस मील के जरिए काम करने की परिपाटी को बंद किया जाए और कर्मचारियों को उनका वाजिब अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 

देहरा के विधायक होशियार सिंह ने भी सुझाव दिए। उन्‍होंने ऊना की तरह मॉडल बस अड्डा बनाने की बात करते हुए कहा कि ऊना की तर्ज पर प्रदेश में और ज्यादा मॉडल बस अड्डे बनाने की जरूरत है। इसमें शॉपिंग मॉल और दुकानें होने से एचआरटीसी के राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी।  होशियार सिंह ने एचआरटीसी को समृद्ध बनाने के लिए निगम की वर्कशॉप को प्राइवेट बस सर्विस के लिए भी इस्‍तेमाल करने का सुझाव दिया। इसके अलावा एचआरटीसी पेट्रोल पंपों को समेटने और अनफिट कंडक्टरों को वीआरएस देने का सुझाव भी रखा। साथ ही इंटरस्टेट वोल्वो बसों के संचालन का सुझाव दिया।

 

विधायक जीत राम ने एचआरटीसी बसों के चालक परिचालकों की समस्याएं उठाईं और यह भी कहा कि कोरोना काल के चलते कई बसें बंद हो गई हैं। दूरदराज के इलाकों में बसें बंद होने से आज भी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। अब छोटी बसों को सड़कों पर उतारने की जरूरत है। निगम के पास बड़ी बसें हैं और सवारियां कम होने के चलते कई रूट बंद कर दिए जाते हैं, अगर 37-37 सीटर बसें हों तो फायदा होगा।

 

कई अन्य विधायकों ने भी अपनी बात रखी। अधिकतर का यही सुझाव था कि बंद रूटों पर बसें चलाई जाएं, क्‍योंकि दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

नेता विपक्ष बोले एमएलए की जासूसी करवा रही सरकार, सीएम ने दिया जवाब

बजट सत्र : नेता विपक्ष बोले एमएलए की जासूसी करवा रही सरकार, सीएम ने दिया जवाब

शोकोदगार के साथ शुरु हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन

कश्‍मीरी लाल व चमन लाल को याद किया : शोकोदगार के साथ शुरु हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन

मुख्यमंत्री ने विस परिसर में किया पौधारोपण

गुंजन संस्‍था का प्रयास : मुख्यमंत्री ने विस परिसर में किया पौधारोपण

विपक्ष ने पर्यटन निगम की संपत्‍तियों को बेचने का आरोप लगा किया वॉकआउट

शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने पर्यटन निगम की संपत्‍तियों को बेचने का आरोप लगा किया वॉकआउट

अंदर-बाहर दोनों ओर से तपा तपोवन,अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने पर विपक्ष का वॉकआउट

शीतकालीन सत्र का पहला दिन : अंदर-बाहर दोनों ओर से तपा तपोवन,अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने पर विपक्ष का वॉकआउट

कल से तपेगा तपोवन, शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार

सरकार और विपक्ष पहुंचा, बनाई रणनीति : कल से तपेगा तपोवन, शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार

हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र समाप्‍त

शिमला : हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र समाप्‍त

असंतुष्‍ट विपक्ष ने दो बार किया वॉकआउट, कोरोना और आरएसएस पर टिप्‍पणी पर हुई तीखी नोकझोंक

हिप्र. विधानसभा : असंतुष्‍ट विपक्ष ने दो बार किया वॉकआउट, कोरोना और आरएसएस पर टिप्‍पणी पर हुई तीखी नोकझोंक

VIDEO POST

View All Videos
X