Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

शोकोदगार के साथ शुरु हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, February 24, 2022 17:21 PM IST
शोकोदगार के साथ शुरु हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन

शिमला, 24 फरवरी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही में दिवंगत पूर्व विधायकों कश्मीरी लाल व चमन लाल के निधन पर शोकोदगार प्रस्तुत किया गया। शोकोदगार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कश्मीरी लाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

 

सीएम ने बताया कि कश्मीरी लाल का निधन 28 जनवरी 2022 को हुआ था। उनका जन्म 1938 को हरोली में हुआ था। दो बार संतोषगढ़ से विधायक भी रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व में विधानसभा सदस्य रहे चमन लाल के निधन पर भी दुख व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन 77 वर्ष की आयु में 13 जनवरी 2022 को हुआ। चमन लाल 6 जनवरी 1945 को सोलन में हुआ हुआ था। वर्ष 1977 में पहली बार जनता दल से विधायक बने थे। मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत नेताओं के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

शोकोदगार में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कश्मीरी लाल सेवा भाव में समर्पित रहे और कुछ वर्षों से राजनीति छोड़कर आध्यात्म में चले गए थे। जबकि चमन लाल भी जन सेवा के लिए समर्पित रहे। वह भी दोनों नेताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

 

दोनों दिवंगत नेताओं के लिए प्रस्तुत शोकोदगार में सदस्य डॉ. राजीव बिंदल, राकेश सिंघा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सतपाल रायजादा, बलबीर चौधरी, लखविंदर सिंह, कर्नल धनी राम शांडिल भी सम्मलित हुए। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने भी दोनों दिवंगत नेताओं को याद किया और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं जताईं।

नेता विपक्ष बोले एमएलए की जासूसी करवा रही सरकार, सीएम ने दिया जवाब

बजट सत्र : नेता विपक्ष बोले एमएलए की जासूसी करवा रही सरकार, सीएम ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री ने विस परिसर में किया पौधारोपण

गुंजन संस्‍था का प्रयास : मुख्यमंत्री ने विस परिसर में किया पौधारोपण

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा

हिमाचल विधानसभा : शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा

विपक्ष ने पर्यटन निगम की संपत्‍तियों को बेचने का आरोप लगा किया वॉकआउट

शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने पर्यटन निगम की संपत्‍तियों को बेचने का आरोप लगा किया वॉकआउट

अंदर-बाहर दोनों ओर से तपा तपोवन,अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने पर विपक्ष का वॉकआउट

शीतकालीन सत्र का पहला दिन : अंदर-बाहर दोनों ओर से तपा तपोवन,अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने पर विपक्ष का वॉकआउट

कल से तपेगा तपोवन, शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार

सरकार और विपक्ष पहुंचा, बनाई रणनीति : कल से तपेगा तपोवन, शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार

हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र समाप्‍त

शिमला : हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र समाप्‍त

असंतुष्‍ट विपक्ष ने दो बार किया वॉकआउट, कोरोना और आरएसएस पर टिप्‍पणी पर हुई तीखी नोकझोंक

हिप्र. विधानसभा : असंतुष्‍ट विपक्ष ने दो बार किया वॉकआउट, कोरोना और आरएसएस पर टिप्‍पणी पर हुई तीखी नोकझोंक

VIDEO POST

View All Videos
X