Monday, April 29, 2024
BREAKING
कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म
 

कांग्रेस नेता बोले, बाग़ी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, March 19, 2024 18:48 PM IST
कांग्रेस नेता बोले, बाग़ी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर

शिमला,19 मार्च। सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाग़ी कांग्रेस विधायकों के प्रवक्ता बन कर रोज़ बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बाग़ियों के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करना चाहिए। क्यों जयराम ठाकुर व भाजपा के अन्य नेता बागियों का बचाव कर रहे हैं, कौन उनके फ़ाइव स्टार होटलों में रहने का खर्च उठा रहा है, कौन बाग़ियों के लिए क़ानूनी राय लेने के बयान दे रहा है, कौन उन्हें हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा है, किसकी शह पर उन्हें सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा दी गई है।

 

दोनों नेताओं ने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा के नेताओं को इन सवालों के जवाब हिमाचल प्रदेश की जनता को देने होंगे क्योंकि जनता जवाब चाहती है।  नंद लाल और भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता के भूखे हैं और उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची है। नेता विपक्ष निरंतर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों को ठगने का काम किया और विपक्ष में रहते हुए भी बार-बार झूठ बोलने का काम कर रही है। इतिहास पिछली जयराम ठाकुर सरकार को यू-टर्न की सरकार के नाम से याद रखेगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है और विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार को स्वीकार करना चाहिए। 

 

दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संवैधानिक संस्थाओं में पूरा भरोसा है, जबकि भाजपा नेताओं से सत्ता का मोह छूट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भली-भाँति जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश की जनता अवसरवादी राजनीति को पसंद नहीं करती और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है, इसलिए वह अभी से हार के बहाने ढूँढने में लग गए हैं। भाजपा नेता और जयराम ठाकुर को पता है कि हिमाचल प्रदेश के मतदाता उन्हें एक चुनी हुई सरकार गिराने की साज़िश रचने की सज़ा आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य देंगे। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के साथ-साथ छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी और भाजपा को करारा जवाब मिलेगा। 

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार अपने सभी चुनावी वादों को हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह एक जनप्रिय नेता हैं और प्रदेशवासी उन्हें ईमानदार एवं स्पष्टवादी नेता के रूप में जानते हैं। उनके नेतृत्व में वर्तमान सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी और कांग्रेस के सभी विधायक ढाल बनकर उनके साथ खड़े हैं। भाजपा की हर साज़िश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। 

 

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि से बौखलाहट में विपक्ष: जगत नेगी

 

 शिमला। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिला विरोधी हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को मिलने जा रहे 1500 रुपये से विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है। इस योजना का लाभ प्रदेश में पहली अप्रैल 2024 से प्रदान करने की औपचारिकताएं चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पूरी हो चुकी हैं। 

 

नेगी ने कहा कि योजना के लिए बजट का प्रावधान किया जा चुका है, मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। योजना को लागू करने की अधिसूचना सरकार जारी कर चुकी है। अगर महिलाएं अब फार्म जमा कर रही हैं तो भाजपा और जयराम ठाकुर क्यों विरोध कर रहे हैं। उन्हें महिलाओं को बताना होगा, क्या वह चाहते हैं कि 18 साल से अधिक आयु की पात्र बेटियों, बहनों और माताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह महिलाओं के विरोध में आ खड़े हुए हैं। प्रदेश की महिला शक्ति उन्हें इस विरोध का मुंहतोड़ जवाब देगी और आगामी चुनावों में भाजपा को चारों खाने चित करेगी। 

 

जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को महिला हितैषी योजनाओं का विरोध करना शोभा नहीं देता। उन्हें तो इसका समर्थन करना चाहिए था, लेकिन वह दलगत राजनीति करते हुए इस योजना का विरोध कर रहे हैं। भाजपा व जयराम ठाकुर इसलिए भी विरोध कर रहे हैं, चूंकि कांग्रेस यह कांग्रेस की गारंटी थी जिसे सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में ही पूरा कर दिया है। विपक्ष सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पचा नहीं पा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सवा साल के कार्यकाल में अभूतपूर्व कार्य किया है, दस में से पांच गारंटियों को भी पूरा कर दिया गया है। इससे भाजपा नेता बौखलाहट में हैं, उन्हें सुक्खू सरकार का व्यवस्था परिवर्तन रास नहीं आ रहा। भाजपा व जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के हित में लागू की जा रही नीतियों का विरोध करने से पहले सोच विचार कर लेना चाहिए।

 

 

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X