Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

सत्ता लोभ में जयराम ठाकुर कर रहे जनादेश का अपमान सत्‍ता बिन छटपटा रहे: बाली

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, March 22, 2024 18:01 PM IST
सत्ता लोभ में जयराम ठाकुर कर रहे जनादेश का अपमान सत्‍ता बिन छटपटा रहे: बाली

शिमला, 22 मार्च। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर सिंह बाली ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, सत्ता के बिना मछली की तरह छटपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव-2020 में प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया, लेकिन नेता प्रतिपक्ष इस जनादेश को पचा नहीं पा रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद से ही भाजपा नेता ऑपरेशन लोट्स की बात बार-बार खुलेआम दोहरा रहे हैं और वर्तमान राज्य सरकार को अस्थिर करने की साज़िश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को सत्ता लोभ छोड़कर जनादेश को खुले मन से स्वीकार करना चाहिए और पूरे पांच साल एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार पूरी तरह से टिकाऊ है और भाजपा की कोई भी साज़िश कामयाब होने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार अपने पांच वर्ष का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी। 

 

बाली ने कहा कि सत्ता हथियाने के लिए भाजपा नेता सभी मर्यादाएँ भूल कर धन-बल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा कांग्रेसी कभी बिकाऊ नहीं होता और बिकने वालों को हिमाचल प्रदेश की जनता कभी माफ़ नहीं करती है क्योंकि हिमाचल प्रदेश के लोग मेहनतकश है और ईमानदारी की रोटी खाते हैं, लेकिन कभी भी अपने ईमान का सौदा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पहुँचे हैं। अपने जीवन के पैंतीस वर्षों तक उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है और बहुत सी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की हर साज़िश और चुनौती का मुक़ाबला करने में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सक्षम हैं और सभी विधायक उनके साथ हैं। 

 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जन कल्याण का एक नया इतिहास लिख रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लीक से हटकर कार्य कर रहे हैं और शपथ ग्रहण करने के बाद सीधा अनाथ बच्चों से मिलना उनके स्वभाव का प्रतीक है। यही नहीं, आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी निजी जमा पूँजी से 51 लाख रुपए की धनराशि दान कर पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश की है। इसीलिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी-बड़ी संस्थाओं ने उनके नेतृत्व की सराहना की। बाली ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के दर्द से ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अच्छी तरह से वाकिफ हैं इसलिए सत्ता सँभालने के बाद पहले दिन से ही जन सेवा में जुटे हैं। 

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

पलटवार : कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

आरोप : भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

मार्च पास्‍ट : प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

VIDEO POST

View All Videos
X