Monday, April 29, 2024
BREAKING
कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म
 

सीएम ने आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया, संपर्क मार्ग बहाली के निर्देश

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 25, 2023 18:05 PM IST
सीएम ने आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया, संपर्क मार्ग बहाली के निर्देश

आनी(कुल्‍लू), 25 अगस्‍त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में रहने, खाने-पीने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि अस्थायी शिविर में रहने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन तथा स्थानीय लोगों से भूस्खलन के कारणों की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने संबंधित विभागों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर भवन गिरने के कारण गिरे मलबे को नियंत्रित तरीके से उठाने और खतरे की जद में आए भवनों को खाली करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थानीय प्रशासन लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने लोगों से अपील की वे असुरक्षित घरों को खाली कर दें तथा राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों की पालना करें। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आनी उपमंडल के संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के लिए निर्देश दिए ताकि बागवानों और किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में कोई दिक्कत पेश न आए।



उन्होंने सब्जी ढोने वाली छोटी गाड़ियों का परिचालन वाया जलोड़ी करने के निर्देश दिए ताकि कुल्लू व लाहौल-स्पिति के सब्जी उत्पादक अपने उत्पादों को मण्डियों तक पहुंचा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संसाधनों पर हिमाचल के लोगों का हक है और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए इन संसाधनों से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस मॉनसून में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है लेकिन राज्य सरकार हर प्रभावित तक मदद पहुंचाना सुनिश्चित कर रही है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आनी उपमंडल में इस मानसून के मौसम में अभी तक 27 भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जबकि 87 भवनों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त सरकारी और निजी सम्पति को भी काफी क्षति हुई है।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर  सिंह ठाकुर, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

आयोजन : मुख्यमंत्री ने किया विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ

कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

पहली किस्त जारी : कुल्लू से आपदा प्रभावितों के पुनर्वास की शुरूआत, राहत राशि वितरित

कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

कड़ी प्रतिक्रिया : कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

प्रियंका गांधी ने कहा प्रदेश के लोगों ने मजबूती से आपदा का सामना किया, सीएम भी रहे मौजूद

जायजा : प्रियंका गांधी ने कहा प्रदेश के लोगों ने मजबूती से आपदा का सामना किया, सीएम भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने चंद्रताल, लोसर सहित मनाली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किय, 25 हजार लोगों सुरक्षित निकाले

राहत-बचाव : मुख्यमंत्री ने चंद्रताल, लोसर सहित मनाली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किय, 25 हजार लोगों सुरक्षित निकाले

मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उतरे, खुद कर रहे राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व

राहत एवं बचाव : मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उतरे, खुद कर रहे राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व

सीएम ने किया शरद् महोत्सव का शुभारंभ, महिला मंडलों की प्रोत्‍साहन राशि की दोगुना

आगाज : सीएम ने किया शरद् महोत्सव का शुभारंभ, महिला मंडलों की प्रोत्‍साहन राशि की दोगुना

मुख्यमंत्री का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

सीएम विजिट : मुख्यमंत्री का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

VIDEO POST

View All Videos
X