Friday, September 29, 2023
BREAKING
एसबीआई कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिए 77.30 लाख मुख्यमंत्री ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया कला अध्यापकों और शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम छात्र संख्या शर्त हटाने पर होगा विचार:सीएम मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर से जुड़ेंगे कुल्लू व शिमला असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान सीएम ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज और आपदा राहत कोष मानदंडों में संशोधन की मांग की किराये के मकान में अकेली रह रही महिला की गला रेत कर हत्‍या तेज रफ्तार बस की टक्‍कर में 12 साल का बालक गंभीर रूप से घायल, आईजीएमसी रेफर सीएम ने स्वर्ण मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका, जलियांवाला बाग व विभाजन संग्रहालय भी गए
 

प्रियंका गांधी ने कहा प्रदेश के लोगों ने मजबूती से आपदा का सामना किया, सीएम भी रहे मौजूद

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, September 12, 2023 18:18 PM IST
प्रियंका गांधी ने कहा प्रदेश के लोगों ने मजबूती से आपदा का सामना किया, सीएम भी रहे मौजूद

कुल्‍लू, 12 सितंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज जिला कुल्लू में भारी बारिश के कारण आपदाग्रस्त स्थानों का दौरा किया और प्रभावितों से भेंट की। दोनों नेताओं ने कुल्लू के संगम ब्रिज तथा मनाली के आलू ग्राउंड सहित विभिन्न स्थानों का बारिश से हुए नुकसान का निरीक्षण किया। लोगों ने प्रियंका गांधी को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार ने आपदा में उन्हें हर संभव मदद प्रदान की है।

 

मनाली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने आपदा का मजबूती के साथ एकजुट होकर सामना किया है और राज्य के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, सभी मंत्री और कांग्रेस के विधायकों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर लोगों की मदद की है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग श्रमदान कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। जिस भावना के साथ राज्य के सभी लोगों ने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया है, वह पूरे देश के लिए मिसाल है। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों की भरपूर मदद करने का प्रयास कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद के बिना हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना मुश्किल है इसलिए केंद्र सरकार को इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और हिमाचल प्रदेश की खुल कर मदद करनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश की मदद करते हुए यह नहीं देखना चाहिए कि राज्य में कांग्रेस की सरकार है या भाजपा की। प्रियंका गांधी ने कहा कि आपदा में बागबानों और किसानों को काफी नुकसान पहुँचा है और केंद्र सरकार को उनके बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बड़े उद्योगपतियों ने हिमाचल प्रदेश में सेब के दाम घटाए हैं, जिससे सेब बागवानों को घाटा हो रहा है। यही नहीं केंद्र सरकार ने वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट डयूटी को भी कम कर दिया है, जिससे हिमाचल प्रदेश के सेब बागबानों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि आपदा में पहले ही हिमाचल प्रदेश का नुकसान हुआ है, ऐसे में केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश के बागवानों के हितों के बारे में सोचना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन में भी वह रात्रि भोज के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले और उनसे राज्य में बारिश से हुए नुकसान को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज स्वयं आपदा से हुए नुकसान को अपनी आंखों से देखा है और इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी भी हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त, 2023 तक राज्य सरकार ने आपदा के कारण 8000 करोड़ रुपये के दावे केन्द्र सरकार को भेजे हैं।  उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से 14 अगस्त के बीच भी बारिश के कारण प्रदेश में जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है तथा केंद्र सरकार को राज्य की खुल कर मदद करनी चाहिए।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मकान का किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। इसके दृष्टिगत दो व तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा और सभी उपायुक्तों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर कुल्लू फल उत्पादक एवं मंडल कटराई ने आपदा राहत कोष में 5 लाख रुपये तथा मनाली निवासी ऊषा राणा ने एक लाख रुपये के चेक मुख्यंमत्री को प्रदान किए। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़ और रवि ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, उपायुक्त आशुतोष गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

कड़ी प्रतिक्रिया : कुल्लू दशहरा की सांस्कृतिक संध्या में टिकट लगाने पर नेता प्रतिपक्ष ने घेरी सुक्‍खू सरकार

सीएम ने आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया, संपर्क मार्ग बहाली के निर्देश

आपदाग्रस्‍त : सीएम ने आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया, संपर्क मार्ग बहाली के निर्देश

मुख्यमंत्री ने चंद्रताल, लोसर सहित मनाली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किय, 25 हजार लोगों सुरक्षित निकाले

राहत-बचाव : मुख्यमंत्री ने चंद्रताल, लोसर सहित मनाली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किय, 25 हजार लोगों सुरक्षित निकाले

मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उतरे, खुद कर रहे राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व

राहत एवं बचाव : मुख्यमंत्री स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उतरे, खुद कर रहे राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व

सीएम ने किया शरद् महोत्सव का शुभारंभ, महिला मंडलों की प्रोत्‍साहन राशि की दोगुना

आगाज : सीएम ने किया शरद् महोत्सव का शुभारंभ, महिला मंडलों की प्रोत्‍साहन राशि की दोगुना

मुख्यमंत्री का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

सीएम विजिट : मुख्यमंत्री का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

कारोबारी की डंडों से पीट-पीट कर हत्‍या की, दो गिरफ्तार

मर्डर   : कारोबारी की डंडों से पीट-पीट कर हत्‍या की, दो गिरफ्तार

मनाली-सोलंग गांव को जोड़ने के लिए बना अधूरा पुल शटरिंग खोलते ही धड़ाम से गिरा

हादसा टला : मनाली-सोलंग गांव को जोड़ने के लिए बना अधूरा पुल शटरिंग खोलते ही धड़ाम से गिरा

VIDEO POST

View All Videos
X