Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

नोएडा में धूमधाम से मनाई लोहड़ी, हिमाचली प्रस्तुतियों में बच्चों ने जीता मन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, January 08, 2023 23:52 PM IST
नोएडा में धूमधाम से मनाई लोहड़ी, हिमाचली प्रस्तुतियों में बच्चों ने जीता मन

नोएडा, 8 जनवरी। नोएडा के सेक्टर 71 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में आज लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोहडी जलाई गई और तिलचोली का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में बच्चों ने हिमाचली झांकियां प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया।

इस मौके पर बाबा बालक नाथ संस्था के प्रमुख आर के शर्मा ने बाबा जी के 2023 के कैलेंडर का विमोचन किया और भक्तजनों में वितरित किया।

इसके उपरांत सभी भक्तजनों को खिचड़ी का भोग वितरित किया गया। इस मौके पर रमेश कंठवाल, दिलराज कटोच, कुलदीप भूरिया, मुनीश शर्मा, रजनीश रघुयाल और अनुराग शर्मा भी मौजूद थे।

VIDEO POST

View All Videos
X