Monday, April 29, 2024
BREAKING
कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म
 

धन-बल से लोकतंत्र कमज़ोर करने वालो को आम चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: सुक्‍खू

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, March 15, 2024 19:51 PM IST
धन-बल से लोकतंत्र कमज़ोर करने वालो को आम चुनाव में करारा जवाब देगी जनता: सुक्‍खू

शिमला,15 मार्च। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आगामी लोकसभा चुनाव का ज़िक्र करते हुए प्रदेश के लोगों से आह्वान किया कि जो राजनीतिक दल लोकतंत्र की मर्यादाओं का हनन कर लोकतांत्रिक प्रणाली को धन-बल के प्रयोग से कमज़ोर कर रहे हैं उन्हें लोकतंत्र के महापर्व पर करारा जवाब दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे ऐसे सभी दलों को करारा सबक सिखाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात आज जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सराहन में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पन्द्रह-बीस क्षेत्र में उप-तहसील खोलने, ननखड़ी में बस स्टैंड के निर्माण तथा शॉपिंग कॉम्पलेक्स के निर्माण, नलाटी स्टेडियम का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से करने, रामपुर में पार्किंग के निर्माण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू का नामकरण शहीद पवन धंगल के नाम से करने, बड़ावली में आई.टी.आई. खोलने तथा सरपारा झील के विकास के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।


राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के खिलाफ वोट करने वाले बागी विधायकों की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उन्होंने सवाल किया कि उन्हें कौन नियंत्रित कर रहा है? उन्होंने कहा कि धन-बल से लोकतंत्र की हत्या करने वालो के कारनामे जगजाहिर हुए हैं। उनके मनसूबे हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में कभी सफल नहीं होंगे क्योंकि यहां की जनता कभी भी अपना ईमान नहीं बेचेगी। हिमाचलवासी सदैव सच और ईमानदारी का साथ देते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित कर रही है। इसके फलस्वरूप प्रदेश की आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार ने कड़े निर्णय लेकर राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ सकारात्मक बदलाव लाए हैं। प्रदेश सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर रही है और हर वर्ग के सर्वांगीण कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक कल्याणकारी योजनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख-आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत एक वर्ष में महिलाओं को 18000 रुपये (प्रतिमाह 1500 रुपये) का प्रावधान, प्राकृतिक खेती द्वारा उगाया गया गेहूं व मक्का तथ्रर गाय व भैंस के दूध की खरीद पर समर्थन मूल्य और मनरेगा दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के लिए मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना, मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी विकास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक कार्यान्वित की जा रही हैं।


उन्होंने कहा कि गत वर्ष भारी बरसात के दौरान प्रदेश ने प्राकृतिक आपदा का सामना मजबूती से किया। विकट परिस्थितियों व सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज लेकर आई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा से उभरने को प्रदेशवासियों के लिए कोई वित्तीय सहायता प्रदान नहीं की। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों का अनुकूलतम उपयोग कर व भ्रष्टचार पर पूर्णतः रोक लगाकर प्रदेश के चहुंमुखी विकास को गति दी है।


तकसीम व इंतकाल के मामलों के घर-द्वार के निकट शीघ्र निपटारे के लिए प्रदेश में माह के अन्तिम दो कार्य दिवस पर राजस्व लोक अदालतें आयोजित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित कर रही है तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को विशेष अधिमान दिया जा रहा है।

पांचवें राज्य वित आयोग के अध्यक्ष व विधायक नंद लाल ने क्षेत्र में 165 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राज्य के हर क्षेत्र का एक समान विकास सुनिश्चित हो रहा है और सरकार दृढ़ता के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है।

इससे पूर्व, सराहन पहंुचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की। मुख्यमंत्री ने माता भीमाकाली मंदिर में शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, जिला परिषद अध्यक्ष चन्द्रप्रभा नेगी, पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव विकेश चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश वर्मा, सदस्य, निदेशक मंडल, पर्यटन निगम यशपाल सोनी, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रामपुर विधानसभा क्षेत्र को 165 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 165 करोड़ रुपये की 25 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 9.54 करोड़ रुपये की लागत के एमजीएमएससी खनेरी के ट्रॉमा केन्द्र, 6.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्नातकोतर महाविद्यालय रामपुर के विज्ञान खंड, 9.85 करोड़ रुपये लागत से निर्मित खेल परिसर दत्तनगर, महात्मा गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय कोटला में 16.05 करोड़ रुपये के लेक्चर थियेटर ब्लॉक, 11.75 करोड़ रुपये के सिविल इंजीनियर ब्लॉक और 16.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मेकैनिकल ब्लॉक का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत देव नगर के गांव के लिए मछाडा खड्ड से 2.20 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत बगलती के गांव अडू ज्वालडा के लिए 1.10 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत शाहधार में हरिजन बस्ती टालरा, मझगांव, रंगोरी, ओडीधार, डेऊ, कुन्नी और शाहधार के लिए 2.13 करोड़ रुपये के लिए पेयजल योजना, तहसील ननखड़ी की ग्राम पंचायत जाहू, खूनी के जाहू, जून्नी, बनी, बासा और गाहन के लिए नून खड्ड से 2.24 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजना, उप-मंडल रामपुर में लोगों के लिए  जल शक्ति के अन्तर्गत 2 करोड़ रुपये से उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की उप-तहसील तकलेच के अन्तर्गत जल शक्ति के तहत 1.85 करोड़ रुपये से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण और उप-मंडल ननखड़ी में जल शक्ति के अन्तर्गत 1.85 करोड़ रुपये से विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।


मुख्यमंत्री ने 9.45 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाले गानवी फांचा सड़क के स्तरोन्यन कार्य, 7.77 करोड़ रुपये रतनपुर शाह गुरी बासरा से चाडली सड़क के स्तरोन्यन,  8.04 करोड़ रुपये के झाकड़ी  खड़ाकग से मकुरोला गौरा सड़क के स्तरोन्यन और 2.96 करोड़ रुपये के सनई से संदल सड़क की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने नगर परिषद रामपुर बुशहर के नवनिर्मित वार्ड नम्बर-6 और 7 के लिए 18.50 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली जल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य, महात्मा गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए 7 करोड़ 46 लाख रुपये से निर्मित होने वाली उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील रामपुर की ग्राम पंचायत निरथ के लिए 13.94 करोड़ रुपये से मछाडा खड्ड से निरथ के लिए उठाऊ सिंचाई योजना, 90 लाख रुपये से ग्राम पंचायत कूट के गांवों के लिए रोपनी खड्ड से जल आपूर्ति योजना, ग्राम पंचायत भडावली में 7.52 करोड़ रुपये से बहाव सिंचाई योजना कुमसू के संवर्द्धन कार्य, तहसील ननखड़ी में 74 लाख रुपये से ग्राम पंचायत कलेडा में मझेवटी की फौला-लड्डीधार बहाव सिंचाई योजना के सुधार कार्यों, 2.56 लाख रुपये से ग्राम पंचायत देव नगर में पलानू बहाव सिंचाई योजना के सुधारीकरण, 2.24 करोड़ रुपये से रामपुर शहर में सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वाल) के निर्माण की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक देवेन्द्र श्याम, अध्यक्ष जिला परिषद चन्द्रप्रभा नेगी, अध्यक्ष पंचायत समिति आशीष कायथ, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सतीश वर्मा, निदेशक बीओडी पर्यटन निगम यशपाल सोनी, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

भ्रष्टाचार पर शून्य सहिष्णुता की नीति से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कुमारसैन में 4.26 करोड़ से निर्मित बस अड्डे का लोकार्पण किया। उन्होंने परिवहन निगम का सब डिपो खोलने की घोषणा भी की। उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए सरकार शीघ्र ही इस घोषणा को पूरा करेगी जिससे क्षेत्र में परिवहन सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बस अड्डे से क्षेत्र की 28 पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। इस बस अड्डे से प्रतिदिन 41 बस रूट संचालित होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं जिससे लोगों में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और अतिरिक्त आर्थिक संसाधन भी अर्जित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर कार्यान्वित करने पर किया जा रहा है ताकि इनका लाभ आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता संभालने के पश्चात विकट वित्तीय स्थिति के चलते उनके समक्ष चुनौतियों का पहाड़ था। अभी नवगठित सरकार इसका हल निकाल ही रही थी कि प्रदेश में आई अभूतपूर्व आपदा ने भी प्रदेश को एक बड़ा झटका दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों से बाहर निकलने के लिए प्रदेश सरकार ने भरसक प्रयास किए हैं और आम लोगों के सहयोग से वह सभी चुनौतियों पर निश्चित ही विजय हासिल करेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालने के पश्चात उन्होंने सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। बच्चों, महिलाओं, किसानों व बागवानों सहित प्रत्येक वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं जिनका लाभ उन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बागवानों के कल्याण के लिए बीते साल से किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय लागू किया गया है। इस साल से यूनिवर्सल कार्टन का प्रयोग अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य जनहित की योजनाओं का जिक्र करते हुए जनसभा में उपस्थित महिलाओं से सुख-सम्मान निधि का लाभ उठाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में बसती है और इसे मद्देनज़र रखते हुए बजट 2024-25 में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश में पहली बार गाय व भैंस के दूध की खरीद पर न्यून्तम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। गाय के दूध पर 45 रुपए और भैंस के दूध पर 55 रुपए समर्थन मूल्य प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पद्धति द्वारा उगाए गए गेहूं व मक्का की पैदावार के लिए भी 40 रुपये व 30 रुपये प्रतिकिलो का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।  


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में आई आपदा से निपटने के लिए सरकार ने अपने संसाधनों से विशेष राहत पैकेज जारी कर प्रभावितों को संशोधित वित्तीय सहायता राशि जारी की है। संशोधन के तहत राहत राशि में कई गुणा वृद्धि कर सभी प्रभावितों को सहायता प्रदान की गई।   इससे पूर्व, विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें स्थानीय मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की सरकारों ने सुनिश्चित किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों और स्थानीय कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया।

इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, वन निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, पचांयती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अतुल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।


 

मुख्यमंत्री ने ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की



मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिमला जिले के ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने ठियोग उप-मण्डल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग तथा मोहरी के नवनिर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया। आज ठियोग के नेहरू मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आर्थिक संकट की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि शिमला जिले के सेब उत्पादकों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिलें और न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करने के साथ बागवानों से सेब प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा गया। इस वर्ष से प्रदेश सरकार द्वारा सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी निर्णय लेकर सभी वर्गों का उत्थान सुनिश्चित किया है। पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय व भैंस के दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, राज्य वन निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र कंवर उपस्थित थे।

 

चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

बयान : चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

एक्सपोज़र विज़िट : भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

प्रदेश हित : सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार : जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

VIDEO POST

View All Videos
X