चौपाल(शिमला),27 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल में एक कार दुर्घटना में सेना के जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खड्ड में जा गिरी और पानी में समा गई।
यह दुर्घटना शनिवार को शिमला-नेरवा मार्ग पर चौपाल से करीब 12 किलोमीटर दूर शिटना में हुई। इसमें सेना का जवान राजेंद्र सिंह निवासी गांव मिंडा, तहसील नेरवा जिला शिमला गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड में से बाहर निकाल कर चौपाल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सेना का जवान छुट्टियों में घर आया था।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया