Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर की गरिमापूर्ण विदाई

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, October 22, 2021 19:55 PM IST
न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर की गरिमापूर्ण विदाई

शिमला, 22 अक्‍तूबर। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को गरिमापूर्ण विदाई देने के लिए आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर का स्थानांतरण पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में किया गया है। कार्यवाही का संचालन रजिस्ट्रार जनरल वीरेंद्र सिंह ने किया।

 

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहम्मद रफ़ीक ने कहा कि न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर का स्वभाव स्नेही है और वह लोगों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और विनम्रता ने उन्हें बार और बेंच के सदस्यों का प्रिय बनाया और उनकी उपस्थिति को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सदैव याद रखा जाएगा।

 

इस अवसर पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने मुख्य न्यायाधीश का धन्यवाद और सराहना करते हुए कहा कि मुख्य न्यायाधीश में गहन अध्ययन और परिपक्व समझ और अनेक उल्लेखनीय गुण हैं। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने कहा कि उन्हें हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का हिस्सा होने पर बेहद गर्व महसूस होता है। उन्होंने विधि व्यावसाय के युवा सदस्यों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने वरिष्ठों से सीखकर अधिक परिपक्व और कानूनी कौशल हासिल करने का परामर्श दिया।  

 

उन्होंने अधिवक्ताओं से न केवल पुराने दीवानी, आपराधिक और राजस्व कानूनों के प्रति अपने कौशल का उपयोग करने के लिए कहा, बल्कि हाल ही में अधिनियमित कराधान और कॉरपोरेट कानूनों और अब दिवालियापन, मध्यस्थता, क्रिप्टोकरेंसी आदि से संबंधित नए कानूनों में भी निपुण होने को कहा।  

 

उन्होंने उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने उनके कानूनी व्यक्तित्व को तराशने में योगदान दिया।  उन्होंने विशेष रूप से उनकी माता प्रसिद्ध कवयित्री निर्मला ठाकुर, उनके दिवंगत पिता, न्यायमूर्ति हीरा सिंह ठाकुर, उनके भाई, बहनों और अधिवक्ता क्लर्क से लेकर माननीय न्यायाधीशों को याद किया। इस अवसर पर उन्होंने उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उच्च न्यायालय बार और रजिस्ट्री के अधिकारियों एवं कर्मचरियों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

 

 महाधिवक्ता अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष अजय कोछड़, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लवनीश कंवर, भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल बलराम शर्मा ने भी इस अवसर पर सम्बोधित किया और न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को शुभकामनाएं दीं। न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर को फुल कोर्ट रेफरेंस के बाद गार्ड आॅफ आॅनर और गर्मजोशी से विदाई दी गई।

 

फुल कोर्ट रेफरेंस में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति  अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ शामिल हुए।

 

अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.पी. सूद, न्यायमूर्ति ए.के. गोयल, न्यायमूर्ति के.सी.सूद और न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अन्य रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

हमला : बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस

राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

दावा : राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम

कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

पलटवार : कांग्रेस नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा, बोले भाजपा नेता कर रहे गुमराह

महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

बयान : महिलाओं को हर हाल में दी जाएगी 1500 रुपए पेंशन, भाजपा ने रुकवाई: नरेश चौहान

कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

पलटवार : कांग्रेस फोबिया से ग्रसित हो चुके जयराम ठाकुर: कर्नल धनी राम

भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

आरोप : भाजपा ने 1500 रुपये रुकवाकर महिलाओं को किया अपमानित: कांग्रेस

प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

मार्च पास्‍ट : प्रदेश में उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस

परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

घर वापसी : परस राम धीमान और समर्थकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से की मुलाकात

VIDEO POST

View All Videos
X