Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

वायरल वीडियोः अंधेरे में अचानक प्रकट हुआ भूत और फिर हो गया गायब... क्षेत्र में दशहत का माहौल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, January 26, 2023 17:28 PM IST
वायरल वीडियोः अंधेरे में अचानक प्रकट हुआ भूत और फिर हो गया गायब... क्षेत्र में दशहत का माहौल

अलीगढ़, 26 जनवरी। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एक भूत का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी में एक भूत कैद हो गया है, जो रात के अंधेरे में अचानक प्रकट होता है और उसके बाद उसी तरह अचानक गयब हो जाता है। इससे पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय लोग किसी भी अनिष्ट की आशंका से बचने के लिए तांत्रिकों के चक्कर काट रहे हैं।

https://twitter.com/sanjayjourno/status/1618141049817563136

ये सीटीटीवी फुटेज सोशल मीडिया अलग-अलग लोगों द्वारा वायरल किया जा रहा है। जिसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। सीटीटीवी फुटेज अलीगढ़ के बन्नोदवी थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर का बताया जा रहा है। 28 सेकेंड के सीटीटीवी फुटेज में दिख रहा रात के अंधेरे में एक सुनसान पड़ी गली में एक घर के बाहर की लाइट जल रही है। अचानक एक घर के सामने एक साया प्रकट होता है, जो कि सफेद साड़ी जैसे कपड़ों में दिखाई पड़ रहा है। धीरे-धीरे वह साया गली के दूसरे छोर की तरफ जाने लगता है और अचानक एक बार फिर वह ओझल हो जाता है। जिन्न की तरह साया कहां से प्रकट हुआ और कहां गायब हो गया इसका रहस्य अभी तक बरकरार है।
परंतु एफआईआरलाइवडॉटकॉम इस सीटीटीवी फुटेज के दावे की कोई पुष्टि नहीं करता है। इससे सीटीटीवी फुटेज को छेड़छाड़़ के बाद भी जारी किया गया हो सकता है। इस सीटीटीवी फुटेज के साथ कुछ लोगों की आवाजें भी आ रही हैं, जिससे इस सीटीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी हो सकती है।

VIDEO POST

View All Videos
X