Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

मंडी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 39186 नये मामले हुए स्वीकृत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, December 26, 2021 18:47 PM IST
मंडी जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 39186 नये मामले हुए स्वीकृत

मंडी, 26 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता इसी निर्णय से जाहिर होती है कि जहां बिना आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है तो वहीं महिलाओं के लिए इसी आयु को घटाकर 65 वर्ष किया है। यह जानकारी देते हुए हिमाचल सरकार के प्रवक्‍ता ने बताया कि सरकार के इन दो अहम निर्णयों से प्रदेश में एक लाख 95 हजार पात्र लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है।

 

उन्‍होंने बताया कि मंडी जिला की ही बात करें तो चार वर्षों के दौरान 39 हजार 186 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नये मामलों को स्वीकृति प्रदान की है। इनमें 65 से 69 वर्श आयु वर्ग की 9 हजार 104 महिलाएं शामिल हैं। वर्तमान में जिला मंडी में एक लाख 9 हजार 721लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है, जिनमें 57 हजार 350 लोग70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के हैं।

जिला मंडी में तहसील के आधार पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आंकड़े की बात करें तो जोगिंदरनगर में 4593, चच्योट में 4785, मंडी व बल्ह में 9650, सुंदरनगर में 3773, करसोग में 4429, थुनाग में 1963, सरकाघाट व धर्मपुर में 7766 तथा पधर में 2237 नए  मामले स्वीकृत हुए हैं। प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को प्राथमिकता प्रदान करते हुए जहां 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वृद्धजनों की पेंशन को 700 रूपये से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह किया है तो वहीं अन्य सभी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन 700 रूपये से बढ़ाकर 850 रूपये प्रतिमाह की है। इसके अलावा विधवाओं व दिव्यांगजनों की पेंशन  भी बढ़ाकर एक हजार रूपये प्रतिमाह की गई है।

 

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X