Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

किसानों की आय दोगुना करने में कृषि-बागवानी अनुसन्धान की भूमिका अहम: कृष्ण पाल गुर्जर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, June 11, 2022 19:11 PM IST
किसानों की आय दोगुना करने में कृषि-बागवानी अनुसन्धान की भूमिका अहम: कृष्ण पाल गुर्जर

 

सोलन, 11 जून। केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि देश के किसानों की आय दोगुना करने एवं सीमित क्षेत्र में अधिक उपज की दिशा में कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालयों द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृष्ण पाल गुर्जर आज सोलन के नौणी स्थित डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय में निरीक्षण करने के उपरान्त उपस्थित वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श कर रहे थे।

 

उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सन्होल में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया तथा सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लक्षित प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हिमाचल सहित अन्य पहाड़ी प्रदेशों के लिए डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा अनुसंधान कारगर सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे अनुसन्धान कार्य उत्पादन को और बढ़ाने में सफल होंगे।

 

केन्द्रीय ऊर्जा राज्य मन्त्री ने कहा कि विभिन्न फसलों एवं फलों की किस्मों पर किया जा रहा अनुसन्धान कार्य किसानों-बागवानों की आय में आशातीत वृद्धि करेगा। कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय में विश्व बैंक की एक परियोजना के तहत कृषि योग्य कम भूमि पर अधिक उपज की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अनुसन्धान से कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन आयेंगे। 

 

उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रांगण में देवदार का पौधा रोपा और विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित सेब के बागीचे सहित विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर अनुसन्धान की जानकारी प्राप्त की। कृष्ण पाल गुर्जर ने तदोपरान्त ग्राम पंचायत सन्होल में 5.70 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और इस दिशा में अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने ग्राम पंचायत सन्होल के निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और इनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

उन्होंने विश्व प्रसिद्ध जटोली मन्दिर में देश एवं प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि के निमित पूजा-अर्चना भी की। सोलन जिला में वर्षा जल संग्रहण के मूल उद्देश्य के साथ कुल 110 अमृत सरोवर निर्मित किए जा रहे हैं। सोलन उपमण्डल में ऐसे 21 सरोवर निर्मित किए जा रहे हैं। केन्द्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री ने सोलन के माल रोड पर विभिन्न स्वंय सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों पर विभिन्न स्थानीय उत्पादों की जानकारी भी प्राप्त की।

 

डॉ. यशवन्त सिंह परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर चन्देल, ग्राम पंचायत सन्होल की प्रधान कुसुम ठाकुर, उप प्रधान राजेश, उपमण्डलाधिकारी सोलन विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, ग्राम पंचायत सन्होल के निवासी एवं विभिन्न स्वंय सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित थीं।

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

VIDEO POST

View All Videos
X