Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

मुख्यमंत्री ने चुराह के कोटी और डलहौजी के बाथरी में बीडीओ ऑफिस खोलने की घोषणा की

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 01, 2022 22:46 PM IST
मुख्यमंत्री ने चुराह के कोटी और डलहौजी के बाथरी में बीडीओ ऑफिस खोलने की घोषणा की

कोटी(चंबा), 01 अगस्‍त। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के कोटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए कोटी में खंड विकास कार्यालय खोलने की घोषणा की।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया जो प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति उनके स्नेह को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के एक नेता को हिमाचल के बारे में इतना कम ज्ञान है कि हाल ही में उन्होंने दावा किया था कि हमीरपुर जिला में मिंजर मेला मनाया जाता है और अब इस पार्टी के यही नेता राज्य के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी में सम्पूर्ण विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है परन्तु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और कुशल नेतृत्व में देश इस महामारी से कुशलतापूर्वक निपटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए समयबद्ध निर्णय लिए और इस संक्रमण के विरूद्ध स्वदेशी टीका विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं ने इस वैक्सीन के संबंध में प्रदेश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश भी की उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगाने में हिमाचल प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के प्रयासों की सराहना भी की है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में कम विकसित क्षेत्रों को विशेष वरीयता प्रदान करना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चम्बा जिले को आंकाक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है ताकि जिले के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली प्रदेश सरकार ने अविवेकपूर्ण और अनियोजित खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की सभी सीमाएं पार कर दीं। उन्होंने कहा कि अब यही नेता वर्तमान प्रदेश सरकार पर विकासात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कर्ज लेने पर सवाल उठा रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे विपक्ष को रास नहीं आये क्योंकि वे जानते हैं कि कांग्रेस के पास नरेन्द्र मोदी के कद का कोई भी नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भी अटल टनल रोहतांग के निर्माण का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में अपना वर्चस्व साबित करने की होड़ लगी हुई है और अब यह नेता दावा कर रहे हैं कि वे वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को बंद कर देंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली राज्य सरकार ने टोपी के रंगों से राज्य को विभाजित करने का कार्य किया जबकी वर्तमान प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी क्षेत्र राजनीतिक पूर्वाग्रहों के कारण उपेक्षित न हो। उन्होंने कहा कि वह विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, जबकि पिछली सरकार नेतृत्व ने विभिन्न अदालतों में मामलों को लड़ने के लिए इसका उपयोग किया था।

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में चुराह विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने प्रदेश के गठन के 75 वर्ष मनाने के उपलक्ष्य में अभियान शुरू करने के लिए आकांक्षी जिला चम्बा का चयन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्ति किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कई वर्षों तक चंबा जिला और चुराह विधानसभा क्षेत्र को पूरी तरह से उपेक्षित रखा। उन्होंने कहा कि आज चुराह विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रमुख कार्यालय हैं और इसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है।

 

विधायक जिया लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कांता ठाकुर, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

 

डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई में जनसभा, बाथरी में खुलेगा बीडीओ कार्यालय

 

भलेई(चंबा)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के भलेई में जनसभा को संबोधित करते हुए डलहौजी के बाथरी में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सदैव सभी क्षेत्रों के सन्तुलित एवं समान विकास पर बल दिया है और किसी भी क्षेत्र से इस आधार पर भेदभाव नहीं किया कि वहां का प्रतिनिधित्व भाजपा द्वारा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विश्व भर को चुनौतिपूर्ण समय का सामना करना पड़ा है लेकिन राज्य सरकार ने इसके बावजूद विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच दशकों से समय तक सत्तासीन रही राजनैतिक पार्टी आज विलुप्त होने के कगार पर है लेकिन उसी पार्टी के नेता आज राज्य में पुनः सत्ता में आने के स्वप्न देख रहे हैं। 

 

जय राम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी की बेरोजगार यात्रा को केवल लोगों को भ्रमित करने का माध्यम बताते हुए कांग्रेस को बेरोजगारी की समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों के समक्ष सही तथ्य को प्रस्तुत कर इस भ्रामक प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य ध्येय प्रदेश का विकास है जिसमें राजनैतिक प्रतिशोध का कोई स्थान नहीं है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदैव ही राज्य को हर संभव मदद प्रदान की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को 800 करोड़ रुपये की विशेष सहायता प्रदान करने के अलावा 10,000 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विकास की गति को निर्बाध बनाए रखने के लिए केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकारें आवश्यक हैं। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

 

कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष और स्थानीय भाजपा नेता डी.एस. ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र की विकासात्मक मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान डलहौजी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र में 50 बिस्तर क्षमता का नागरिक चिकित्सालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अग्निशमन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय खोलने के अलावा अनेक अन्य विकासात्मक परियोजनाएं कार्यान्वित  की हैं।

 

भाजपा मंडलाध्यक्ष डलहौजी विजय कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर को राज्य सरकार के नियंत्रण में लाने का भी आग्रह किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, विधायक पवन नैय्यर और जिया लाल कपूर, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

पन्ना प्रमुख सम्‍मेलन : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

प्रचार  : चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X