Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

हिमाचल में हुए दो हादसों में 4 की मौत, 23 घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, July 25, 2022 15:12 PM IST
हिमाचल में हुए दो हादसों में 4 की मौत, 23 घायल
ऊना के भरवाईं में हुए हादसे में घायल श्रद्धालु

चंबा/ऊना, 24 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के दुगर्म क्षेत्र सतरूंडी और ऊना जिला के भरवाई में दो सड़क हादसे हुए हैं। इनमें 5 लोगों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार पांगी-चंबा मार्ग पर साचपास से पहले सतरूंडी में पांगी जा रही एक बोलेरो गाड़ी रविवार दोपहर को खाई में गिर गई। इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है और तीन गंभीर हैं। वहीं जिला ऊना के भरवाई में हुए हादसे में पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी एक जीप खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में बीस श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें बच्‍चे भी शामिल हैं। गंभीर घायलों को टांडा रेफर किया गया है।

खबरें विस्‍तार से

 

पांगी जा रही बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत

 

तीसा(चंबा)।  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र चंबा-साचपास-पांगी मार्ग पर सतरुंडी के पास बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तीसा पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके के लिए रवाना हए। हादसा रविवार दोपहर बाद हुआ।

 

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरा गाड़ी चंबा-पांगी मार्ग पर जा रही थी, लेकिन जैसे ही सतरुंडी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। ज्ञात रहे कि सतरुंडी क्षेत्र में आबादी और संचार नेटवर्क ना होने के चलते पुलिस व प्रशासन को दुर्घटना की सूचना काफी देरी बाद मिली। इसके चलते घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाई और 5  लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायलों को तीसा अस्‍पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है और शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।   

श्रद्धालुओं से भरी जीप लुढ़की, 20 घायल, गंभीर टांडा रेफर

 

भरवाई(ऊना)। हिमाचल के जिला ऊना के तहत आने वाले शक्‍तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर से ज्‍वाला जी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की जीप खाई में गिरने से 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार दोपहर भरवाईं के पास शीतला मंदिर से चनौर रोड पर पलेली गांव में जगराओं से आए श्रद्धालुओं से भरी जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जीप में बच्चों समेत 20 से 25 लोग सवार थे।

 

ये सभी लोग चिंतपूर्णी शीतला मंदिर में दर्शन करने के बाद माता ज्वालाजी जा रहे थे। इसी दौरान अचानक शीतला मंदिर के पास जीप अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। गाड़ी के खाई में गिरते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया और पुलिस व प्रशासन को सूचित किया।

 

वहीं सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी, दौलतपुर और डाडासीबा से तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी देते हुए चालक ने बताया कि सड़क तंग होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी को पास देने के दौरान जीप खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में करीब एक दर्जन श्रद्धालुओं को गहरी चोटें और तीन को फ्रैक्चर हुए हैं। इन्‍हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X