Tuesday, April 30, 2024
BREAKING
इंडी गठबंधन के लोग ईवीएम को लेकर दुष्प्रचार करते हैं : राजीव भारद्वाज पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया: विजयइंद्र-जग्‍गी उपचुनाव में सभी सीटें हारे, तब क्यों नहीं दिया जयराम ने इस्तीफा : कांग्रेस कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की: कांग्रेस किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर सबको सम्मान-सबको अधिकार, राज्य सरकार का विकास मंत्र : मुख्यमंत्री बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री
 

सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 15, 2024 18:31 PM IST
सेब के बगीचे में लटका मिला विवाहिता का शव, जांच जारी
damo Pic

जुब्‍बल(शिमला), 15 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के तहत आने वाले पुलिस थाना जुब्बल के स्‍नाबा गांव के एक सेब बागान में एक महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्‍जे में लिया और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान नेपाली मूल की 22 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है। वह यहां पति संग रह रही थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है। वह पति संग बागवान के पास मजदूरी का काम करती थी।

 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम स्थानीय लोगों ने बगीचे में शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट बुला जांच कराने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असल वजह सामने आएगी। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

VIDEO POST

View All Videos
X