Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

मुख्यमंत्री ने किया ‘हिमाचल का महा क्विज’ प्रतियोगिता का शुभारम्भ

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 11, 2022 20:39 PM IST
मुख्यमंत्री ने किया ‘हिमाचल का महा क्विज’ प्रतियोगिता का शुभारम्भ

शिमला,11 मई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां माइगव हिमाचल, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित जन भागीदारी से सुशासन, हिमाचल का महा क्विज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है और इसी उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने ऑनलाइन माध्यम से मेगा क्विज का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी केंद्र और राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित होगी और हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कई योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि प्रश्नोत्तरी राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने में बहुत सहायक होगी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रश्नोत्तरी राज्य सरकार के माइगव हिमाचल वेब पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। इस तरह की प्रतियोगिता राज्य में पहली बार आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुशासन के बारे में जागरूक करना है। इस प्रश्नोत्तरी के माध्यम से आम जनता सरकार की योजनाओं के बारे में जान सकेगी और उनके लिए इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करना और सुगम हो जाएगा।


जय राम ठाकुर ने कहा कि कई बार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी के अभाव में लोग विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई नई पहल की हैं और प्रश्नोत्तरी से लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई बार विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर चुके हैं।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने गरीबों और दलितों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि बेटी है अनमोल, शगुन योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आदि जैसी योजनाएं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वरदान साबित हुई हैं।

 

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विभिन्न विषयों पर कुल आठ राउंड में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहला क्विज महिला सशक्तिकरण पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि क्विज के प्रत्येक राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 1000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आठ राउंड पूरे करने के बाद विजेता को 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को 11 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी प्रतिभागियों को ऑटो जेनरेटेड डिजिटल प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सीईओ माइगव, भारत सरकार अभिषेक सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रूपाली ठाकुर, निदेशक सूचना एवं जन संपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन, सीईओ माइगव हिमाचल राजीव शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

: आग लगने से राख हुए चार मकान, लाखों का नुकसान

विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

वित्त पोषण : विद्युत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के लिए हिमाचल को मिलेंगे 1600 करोड़: सीएम

160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

गृहिणी सुविधा योजना : 160 करोड़ रुपये खर्च करके 4.72 लाख निशुल्‍क गैस कनैक्शन दिए: जय राम ठाकुर

हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

कैबिनेट मीटिंग : हिमाचल मंत्रिमंडल ने 445 पद मंजूर किए, डिपुओं की कमीशन बढ़ाई और कई फैसले लिए

राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

शहीदों को नमन : राज्यपाल ने शहीद विक्रम बतरा और सौरभ कालिया को श्रद्धांजलि दी, पैतृक घर भी गए

जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

पहली किश्‍त : जल जीवन मिशन के तहत केंद्र ने हिमाचल को दिए 336.23 करोड़: महेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

प्रयास जारी : मुख्यमंत्री ने हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने के विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री से चर्चा की

कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

डबल इंजन सरकार : कल्याणकारी योजनाओं ने बदली तस्वीर, 11 हजार को स्‍वरोजगार, 3 लाख का मुफ्त ईलाज

VIDEO POST

View All Videos
X