Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

डमटाल में नेशनल हाईवे-44 पर गिरे मलबे में से निकला जिंदा ग्रेनेड, हड़कंप

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 05, 2022 17:10 PM IST
डमटाल में नेशनल हाईवे-44  पर गिरे मलबे में से निकला जिंदा ग्रेनेड, हड़कंप
समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीटर हैंडल की तस्वीर

डमटाल(कांगड़ा), 05 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के पंजाब की सीमा से सटे डमटाल इलाके में नेशनल हाईवे संख्‍या 44 पर एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है कि यह हैंडग्रेनेड यहां कैसे पहुंचा।

 

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे पर बरसात के चलते पहाड़ियों से मलबा आ गया था। जब नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जेसीबी से मलबा हटावाया जा रहा था तो इसी दौरान जेसीबी ऑपरेटर को एक जिंदा हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया। गनीमत यह रही कि उसे समय रहते देख लिया गया, नहीं तो जेसीबी से पत्‍थर हटाते समय या मलबा उठाते समय यह फट सकता था। इसकी सूचना उसने अपने आला अधिकारियों को दी और वहां से सूचना पुलिस को दी गई।

 

बताया जा रह है कि सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। आर्मी के अधिकारियों को भी इस सूचित कर दिया गया है। इसी नाले से दो साल पहले भी एक जिंदा बम बरामद किया गया था, जिसे आर्मी की एक्सपर्ट टीम द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया था। उस मामले में अभी तक जांच जारी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीटर हैंडल की तस्वीर

ज्ञात रहे कि यह इलाका पंजाब के पठानकोट जिले से सटा हुआ है और भारत-पाक सीमा के नजदीक है। इस क्षेत्र में पहले भी कई आतंकी गतिविधियां हो चुकी हैं। लिहाजा ग्रेनेड मिलने की घटना को जांच एजेंसियां गंभीरता से ले रही हैं। जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि यह यहां ताजा रखा गया था या फिर काफी पहले छिपाया गया था, जो मलबा गिरने के साथ ही सड़क पर आ पुहंचा। वहीं सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची हुई थी।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X