Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, August 12, 2023 18:44 PM IST
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने श्री मणिमहेश डल झील  तक यात्रा कर  व्यवस्थाओं का लिया जाएजा

भरमौर(चंबा), 11 अगस्त। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उत्तरी भारत के प्रसिद्ध पांच कैलाशों में से एक श्री मणिमहेश  यात्रा   के दौरान श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं  का जायजा लेने के लिए स्वयं हड़सर से डल झील तक स्थानीय प्रशासन के साथ पैदल यात्रा की। इस दौरान  पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा,  भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित  सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे। 

 

उपायुक्त ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों पर लगाए जाने वाले लंगरों, ठहरने के स्थानों, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति, सार्वजनिक शौचालयों, सड़क  मार्गो सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का  निरीक्षण किया। साथ में उन्होंने  डल झील, गौरी कुंड, सुंदरासी, धन्छौ आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा  और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। 

 

मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उपरांत उपायुक्त  ने भरमौर में स्थानीय प्रशासन के साथ श्री मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बैठक भी की। बैठक में उपायुक्त ने मणिमहेश यात्रा की व्यवस्थाओं के उचित प्रबंधन को लेकर विभागों को तय सीमा के भीतर कार्य करने के निर्देश दिए। 

 

बैठक में हडसर से श्री मणिमहेश तक पैदल यात्रा की समीक्षा करते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग को श्रद्धालुओं के पैदल रास्ते को तय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और रास्ते पर विश्राम स्थल बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने पेयजल की व्यवस्था को लेकर हडसर से धन्छौ तक पेयजल व्यवस्था और शौचालय के लिए पानी की व्यवस्था को सुचारू करने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देशित किया ।

 

उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को सार्वजनिक शौचालय में साफ सफाई की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए हडसर से श्री मणिमहेश तक बिजली व्यवस्था का उचित प्रबंध बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त नवीन तंवर,   वन मंडल अधिकारी नरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराड़ , सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग विवेक चंदेल  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

आवाजाही बहाल : चंबा-किलाड़ रोड पर हल्के मोटर वाहनों के लिए यातायात आरंभ

राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

नशामुक्ति : राज्यपाल ने चंबा में नशामुक्त जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई

पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

कई घोषणाएं : पांगी में हुआ राज्यस्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, पहला प्राकृतिक खेती उपमंडल बना

पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

आश्वासन : पांगी क्षेत्र में शरद ऋतु के दौरान विद्युत समस्या का होगा स्थाई समाधान :सीएम

संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

संबोधन : संवेदनहीन हो गए सीएम सुक्खू, आप्रेशन के लिए बालियां गिरवी रखना दुर्भाग्‍यपूर्ण: जयराम ठाकुर

पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

प्रेस कान्‍फ्रेंस : पावर कॉरपोरेशन में सौ करोड़ के घपले के आरोपों की जांच करे सरकार: जयराम

साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

बैठक  : साडा-खज्जियार के तहत व्यावसायिक  संपत्तियों की सूची  की जाए तैयार: डीसी

भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

जनसभा : भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X