Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

बांस उत्पादकों के लिए हिमाचल सरकार बनाएगी सोसायटी, दी जाएंगी मशीनें

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, February 24, 2024 18:35 PM IST
बांस उत्पादकों के लिए हिमाचल सरकार बनाएगी सोसायटी, दी जाएंगी मशीनें

घुमारवीं(बिलासपुर), 24 फरवरी। प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए प्रदेश सरकार एक सहकारी सभा बनाएगी ताकि उनके द्वारा निर्मित प्रोडक्ट्स को मार्केट में पहचान मिल सके और उनकी आर्थिकी में भी बेहतर सुधार हो सके। यह बात शनिवार को घुमारवीं में जाइका वानिकी परियोजना द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए टीसीपी, हाउसिंग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कही। उन्होंने कहा कि मन में कई वर्षों से विचार आ रहा था कि बांस उत्पादों की महनत को देखते हुए प्रदेश में उनके लिए कुछ नया करने की आवश्यकता है। बांस उत्पादकों की आर्थिकी में सुधार हो, इसके लिए प्रदेश सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के साथ एक साल से चर्चा कर रथा था कि ऐसे समुदायों को आजीविका कमाने के बेहतर अवसर प्राप्त हो इसके लिए उन्हें नई योजना बनाने के जरूरत है। राजेश धर्माणी ने कहा कि बांस उत्पादकों के लिए जो सहकारी सभा बनेगी उसके मालिक आप ही होंगे। उनके उत्पादों को बेचने के लिए प्रदेश के नेशनल हाइवे के समीप स्वयं सहायता समूहों के लिए स्थान चिंहित कर देंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बांस उत्पादों से रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना की ओर से इस प्रोजेक्ट के लिए अभी एक करोड़ का बजट प्रस्तावित है जिसे और बढ़ाया जाएगा। राजेश धर्माणी ने कहा कि मैंने बांस उत्पादकों को मेहनत करते हुए देखा है। मंत्री ने कहा कि बांस उत्पादकों को आईएचबीटी पानलमपुर में एक्सपोजर विजिट पर ले जा सकते हैं। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से आहवाहन किया कि अगले दो साल में अंदर आपकी कमाई सामने दिखेगी।

 

कार्यशाला को संबोधित करने से पहले मंत्री राजेश धर्माणी ने जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। बैंबू इंडिया के फाउंडर एंड सीईओ योगेश शिंदे ने बांस निर्मित उत्पादों से लोगों को आजीविका कमाने और उनकी आर्थिकी सुदृढ़ करने बारे विस्तृत जानकारी दी। जाइका वानिकी परियोजना के प्रोग्राम मैनेजर डा. कौशल्या कपूर, विषय वस्तु विशेषज्ञ डा. उल्शिदा, एफटीयू को-ऑर्डिनेटर, विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

जहां-जहां जरूरत वहां मशीनें देगी जाइका परियोजना

जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बांस पर निर्भर उत्पादकों के लिए यह परियोजना हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कि परियोजना ने पहले चरण में एक करोड़ का बजट रखा है, जिसे और बढ़ाया जाएगा। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि टीसीपी, हाउसिंग एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का विजन था कि बांस का कारोबार करने वाले समुदायों की आर्थिकी में सुधार कर सकेत हैं। इसी दिशा में जाइका वानिकी परियोजना इन समुदायों के साथ खड़ी है। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि बांस के कार्यों में सुधार के लिए मशीनें भी दी जाएगी। ताकि उनका उत्पाद हिमाचल में ही नहीं, बल्कि देश के कोने-काने में बिक सके। उन्होंने यहां मौजूद समुदायों के लोगों के साथ सीधा संवाद भी किया और उनमें जोश भरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि बांस पर आधारित समुदायों को आजीविका कमाने का अवसर आज से ही शुरू हो गया है। इस अवसर पर जाइका वानिकी परियोजना के जैव विविधता विशेषज्ञ डा. एसके काप्टा, सीसीएफ बिलासपुर अनिल शर्मा, समेत वन विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कृषि विभाग के उप निदेशक डा. शशिपाल ने बैंबू मिशन के बारे अवगत करवाया। आईएचबीटी पालमुपर से बांस के पौधे भी खरीदे।

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

वर्चुअल : मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के लिए आठ बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया

श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

घोषणा : श्री नैना देवी मंदिर परिसर का तीन चरणों में होगा सौंदर्यीकरण, 100 करोड़ होंगे खर्चः सुक्खू

सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

उपलब्धि : सुक्‍खू सरकार के दो साल पूर्ण होने पर भव्य समारोह आयोजित

मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

आगाज : मुख्यमंत्री ने छः नई योजनाओं का किया शुभारंभ

एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

दौरा : एम्‍स बिलासपुर के लिए 178 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर,127 पद भरेंगे: नड्डा

कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

चुनाव प्रचार : कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं जयराम ठाकुर: सीएम

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

प्रचार : दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री

बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

उपलब्‍धि : बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान

VIDEO POST

View All Videos
X