बिझड़ी(हमीरपुर), 29 नवंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की पुलिस चौकी बिझड़ी के अंतर्गत सोहारी में टिप्पर बैक करते समय एक वृद्ध व्यक्ति इसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोहारी पंचायत के बुला वास से सड़क किनारे खड़े जगन्नाथ (85) पुत्र बसंत राम बैक हो रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी। इससे घायल होने के चलते जगन्नाथ ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। वहीं वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि जगन्नाथ के 2 लड़के और 3 लड़कियां है।
आखिरी पड़ाव:
श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए सीएम सुक्खूविमोचन:
राज्यपाल ने लोकायुक्त का वार्षिक केलेंडर जारी कियाशुभकामनाएं दीं:
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से भेंट कीमुलाकात:
मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सिंह को नववर्ष की बधाई दी5 जनवरी से उपलब्ध:
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कलेंडर जारी किया