Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण को 1 करोड़ और डीएसपी पद देने की घोषणा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, August 06, 2021 18:42 PM IST
भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण को 1 करोड़ और डीएसपी पद देने की घोषणा

शिमला, 06 अगस्‍त। ओलंपिक में हॉकी टीम के खिलाड़ी वरूण कुमार को हिमाचल सरकार ने एक करोड़ का नकद पुरस्कार और पुलिस विभाग में डीएसपी के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दी। वरुण कुमार हिमाचल प्रदेश के डलहौजी, जिला चंबा के मूल निवासी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वरूण कुमार को पुरस्कार के रूप में 75 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने आज सदन में एक विशेष वक्तव्य में कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में कांस्य पदक देश की झोली में आया है। इससे हिमाचल का भी मान बढ़ा है, क्योंकि पदक विजेता हॉकी टीम के एक खिलाड़ी वरूण कुमार चंबा जिला का मूल निवासी है और वर्तमान में उनका परिवार आजीविका अर्जन के लिए पंजाब के जालंधर में रह रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री ने वरूण कुमार को उनकी योग्यता के अनुसार पुलिस विभाग में डीएसपी की नौकरी देने की भी सदन में घोषणा की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने की ईनाम राशि में बदलाव किया गया है। कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी के लिए 50 लाख रूपये के नकद पुरस्कार को बढ़ाकर एक करोड़ रूपये कर दिया गया है। डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने वरूण कुमार को एक करोड़ के नकद पुरस्कार और उप पुलिस अधीक्षक की नौकरी की घोषणा पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि वरूण कुमार गद्दी समुदाय से संबंध रखते हैं और वो विश्व जूनियर हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली टीम में मैन आफ द मैच का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

 

 

खेल मंत्री राकेश पठानिया ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हॉकी खेल को त्वज्जो देने के लिए कांगड़ा जिला में एक हॉकी अकादमी को खोलकर वरूण कुमार की सेवाएं ली जाएंगी। नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू और बड़सर के विधायक इंद्रदत लखनपाल ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया।

नेता विपक्ष बोले एमएलए की जासूसी करवा रही सरकार, सीएम ने दिया जवाब

बजट सत्र : नेता विपक्ष बोले एमएलए की जासूसी करवा रही सरकार, सीएम ने दिया जवाब

शोकोदगार के साथ शुरु हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन

कश्‍मीरी लाल व चमन लाल को याद किया : शोकोदगार के साथ शुरु हुआ बजट सत्र का दूसरा दिन

मुख्यमंत्री ने विस परिसर में किया पौधारोपण

गुंजन संस्‍था का प्रयास : मुख्यमंत्री ने विस परिसर में किया पौधारोपण

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा

हिमाचल विधानसभा : शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन एचआरटीसी की सेहत पर चर्चा

विपक्ष ने पर्यटन निगम की संपत्‍तियों को बेचने का आरोप लगा किया वॉकआउट

शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने पर्यटन निगम की संपत्‍तियों को बेचने का आरोप लगा किया वॉकआउट

अंदर-बाहर दोनों ओर से तपा तपोवन,अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने पर विपक्ष का वॉकआउट

शीतकालीन सत्र का पहला दिन : अंदर-बाहर दोनों ओर से तपा तपोवन,अविश्वास प्रस्ताव खारिज करने पर विपक्ष का वॉकआउट

कल से तपेगा तपोवन, शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार

सरकार और विपक्ष पहुंचा, बनाई रणनीति : कल से तपेगा तपोवन, शीतकालीन सत्र हंगामेदार रहने के आसार

हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र समाप्‍त

शिमला : हिमाचल विधानसभा का 12वां सत्र समाप्‍त

VIDEO POST

View All Videos
X