Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• राजनीतिक मंशा से नए जिले बनाए तो सत्तां में आते ही करेंगे रिव्यू: जयराम ठाकुर • नूरपुर पुलिस ने नशा तस्‍कर की 74.12 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की • सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री
 

हिमाचल पुलिस का सिपाही करनाल में चरस सप्‍लाई करते दबोचा, जिला मंडी में है तैनात

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, September 27, 2022 17:19 PM IST
हिमाचल पुलिस का सिपाही करनाल में चरस सप्‍लाई करते दबोचा, जिला मंडी में है तैनात

करनाल(हरियाणा)/मंडी, 27 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के धर्मपुर में तैनात एक पुलिस कर्मी को हरियाणा के करनाल में हरियाणा पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने चरस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हिमाचल पुलिस में सिपाही के पद पर धर्मपुर थाना में तैनात बताया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित पुलिस कर्मी करनाल में हिमाचल पुलिस की वर्दी में 1 किलो 500 ग्राम चरस के साथ दबोचा गया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 25 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कानून कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

विभिन्‍न माध्‍यमों से प्राप्‍त समाचार के अनुसार सब इंस्पेक्टर सिंह राज की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अरझा हेरी गांव करनाल के पास जीटी रोड पर पुराने टोल टैक्स के पास एक व्यक्ति चरस की सप्लाई देने के लिए पहुंचा है। वह हिमाचल पुलिस की वर्दी पहने हुए है। उसका नाम संजीव कुमार है। गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कार नंबर एचपी 65 8852 जीटी रोड पर ट्रकों के बीच में खड़ी पाई। हरियाणा पुलिस टीम ने कार में हिमाचल पुलिस की वर्दी पहने हुए बैठे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के समखेतर गांव का रहने वाला है। उसने अपना नाम संजीव कुमार बताया। साथ ही कहा कि वह मंडी पुलिस का जवान है और धर्मपुर थाने में तैनात है। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीट से थैले में 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तर की लिया और उसकी गाड़ी को भी कब्जे में लिया है।

 

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी करीब 35 साल से हिमाचल प्रदेश पुलिस में नौकरी कर रहा था और सिपाही पद पर तैनात है। उसने ज्यादा पैसे कमाने के लालच में चरस की सप्लाई करना शुरू कर दी। पुलिस में होने के कारण उस पर कोई शक भी नहीं करता था। यह भी पता चला है कि आरोपी मंडी के ही समखेतर से दो व्यक्तियों से सप्लाई करने के लिए चरस लेकर आया था और नीलोखेड़ी के पास किसी व्यक्ति को सप्लाई करनी थी। इस काम के लिए उसे बीस हजार रुपये भी मिले थे।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X