
मनाली(कुल्लू), 07 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के विश्वविख्यात पर्यटन स्थल मनाली में हरियाणा की महिला से रेप करने के आरोपी को मनाली व कुल्लू पुलिस की टीम ने हरियाणा के जींद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके उसका पुलिस रिमांड लिया गया है।
ज्ञात रहे कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र की महिला ने कुरुक्षेत्र पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि रोहतक का रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसला कर मनाली ले गया था, जहां होटल में युवक ने उसके साथ दुषकर्म किया। घटना मनाली पुलिस थाना के क्षेत्राधिकार में होने के कारण कुरुक्षेत्र पुलिस ने जीरो एफआईर दर्ज की और पुलिस थाना मनाली रेफर की गई। मनाली पुलिस ने केस दर्ज करकेमामले की छानबीन शुरू कर दी थी।आरोपी युवक जिला रोहतक का रहने वाला था और वारदात के बाद से भूमिगत था।
आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस थाना मनाली और साइबर सेल कुल्लू की एक संयुक्त टीम ने हरियाणा में दबीश दी। इस टीम में एएसआई दलीप सिंह, हेड कॉंस्टेबल इन्द्र देव. कांस्टेबल मोहन और कांस्टेबल प्रेम नाथ शामिल थ। पुलिस टीम ने तकनीक और ओपन सोर्स इंटेलीजेंस से आरोपी युवक को हरियाणा के जींद से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की और उसे मनाली लाया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया है और आगामी पूछताछ जारी है।







