Friday, April 26, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

24 सितंबर को मंडी शहर के विभिन्न मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित, रूट बदले

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, September 23, 2022 18:04 PM IST
24 सितंबर को मंडी शहर के विभिन्न मार्ग नो पार्किंग जोन घोषित, रूट बदले

मंडी,23 सितंबर। मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 24 सितम्बर को होने वाली विजय संकल्प रैली के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मंडी आने वाले हजारों लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने मंडी शहर के लिए आने वाले विभिन्न मार्गो को नो पार्किंग जोन घोषित करने की अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार 24 सितम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक जनहित में द्रंग से पंडोह, भ्यूली से तल्याहड़, भ्यूली से बाड़ीगमाणु, भ्यूली से संनायरढ़, भ्यूली से पुलघराट, भ्यूली से पुलघराट वाया मगवांई, भ्यूली से कांगणीधार हैलीपैड, डडौर से सुन्दरनगर तथा नेरचौक से कलखर मार्ग को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

 

जिला दंडाधिकारी अरिंदम चौधरी ने एक अन्य आदेश में मंडी शहर के लिए आने वाली विभिन्न मार्गों के रूट में भी परिवर्तन किया है। आदेश के अनुसार मंडी शहर के लिए वाया नया विक्टोरिया पुल से आने वाले वाहन वाया पुरानी मंडी, मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाले वाहन वाया कैहनवाल सड़क से पुलघराट होकर, तल्याहड़ से मंडी आने वाले वाहन वाया जेल रोड़, कलखर से मंडी की तरफ आने वाले वाहन वाया नेरचौक जबकि कलखर जाने वाले वाहन वाया लेदा होकर जायेंगे।

 

सुन्दरनगर से मनाली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन बस स्टैंड मंडी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे जबकि भारी वाहन प्रातः 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंडी शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थिति को देखते हुए समय में छूट दी जा सकती है।

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X