Friday, April 26, 2024
BREAKING
खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री युवक ने दिनदिहाड़े छात्रा पर किए दराट के एक दर्जन वार, हालत गंभीर पीजीआई रेफर राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली एफसीए क्लीयरेंस: सीएम
 

साहो में उप तहसील की अधिसूचना जल्‍द, पांगी-भरमौर के लोगों से मिले सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 01, 2022 17:19 PM IST
साहो में उप तहसील की अधिसूचना जल्‍द, पांगी-भरमौर के लोगों से मिले सीएम

साहो(चंबा), 01 अगस्‍त। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिला के चम्बा विधानसभा क्षेत्र के साहो में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहो में उप-तहसील खोलने के संबंध में शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाएगी और लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने चम्बा जिले को आकांक्षी जिला घोषित किया है ताकि जिले की विकासात्मक आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त धनराशि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदेश और प्रदेशवासियों के प्रति विशेष लगाव है और गत साढ़े चार वर्षों के दौरान वह राज्य का सात बार दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चम्बा के मिंजर मेले का विशेष उल्लेख किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को पूर्णता से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने चारों राज्यों में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने प्रदेश के आर्थिक संकट के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकारों पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक संकट का मूल कारण पिछली सरकार द्वारा अविवेकपूर्ण किए गए व्यय और अनियोजित विकास है।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल गरीब और पिछड़े लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना और हिमकेयर जैसी अनेक योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के 400 करोड़ रुपये की तुलना में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 1300 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के अन्तर्गत 20,000 से अधिक गंभीर रूप से बीमार मरीजों के परिवारों को प्रतिमाह 3000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है ‘जहां गरीब वहां सरकार’।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिला यात्रियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में लिए जा रहे निर्णय कांग्रेसी नेताओं को रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही निःशुल्क बिजली का स्वेच्छा से त्याग करना चाहिए और यदि वे चाहे तो अन्य उपभोक्ताओं के बिलों का भी भुगतान कर सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध शिव मंदिर साहो में पूजा-अर्चना की और कहा कि मंदिर के छत की शीघ्र ही मुरम्मत की जाएगी। चम्बा के विधायक पवन नैय्यर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जिले के उनके पूर्व दौरे के दौरान क्षेत्र की सभी विकासात्मक मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का गुज्जर समुदाय वर्तमान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के साथ मज़बूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने मिंजर को अंतरराष्ट्रीय मेला बताकर राज्य की जनता को ठगा था, जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ही चम्बा के मिंजर मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की अधिसूचना जारी की है।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. हंस राज, भरमौर के विधायक जिया लाल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजातीय निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष जसबीर नागपाल, जिला परिषद् सदस्य सीमा नरयाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

  

जनजातीय क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित किया

 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा के परिधि गृह में भरमौर-पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों के समुचित विकास के लिए बजट आबंटन में पर्याप्त प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार पर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने इन क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ नहीं किया।

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि पहली बार इस वर्ष अप्रैल माह में साच पास यातायात के लिए बहाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है और इन क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त बजट का आबंटन किया गया है। 

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ समस्त चम्बा जिले का समान विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विधायक जिया लाल कपूर ने दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति सदैव संवेदनशील रहने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

 चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया

 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिला में निर्माणाधीन पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा का दौरा किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निष्पादन एंजेसियों को इस परियोजना का निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण 507.60 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। 

 

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना के प्रथम चरण को इस वर्ष सितम्बर माह तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस परियोजना की प्रगति के संबंध में अग्रवाल निर्माण कंपनी के प्रबंध निदेशक ने एक प्रस्तुति भी दी। विधायक पवन नैय्यर और जिया लाल और चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस अवसर पर उपस्थित थे।

खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

पन्ना प्रमुख सम्‍मेलन : खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर

चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

प्रचार  : चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर

सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

विकास : सीएम ने चंबा में बहुमंजिला पार्किंग व मिनी सचिवालय और साहो में उप तहसील समेत कई सौगातें दीं

मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

पर्यटन : मदराणी खजियार  और जोत-बांगल में पैराग्लाइडिंग तकनीकी टीम का  सफल ट्रायल

चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

लाइट, कैमरा, एक्‍शन : चंबा और पांगी की वादियों में होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

संवेदनाएं : विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री

राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मणिमहेश यात्रा : राधा अष्टमी के पवित्र स्नान के लिए एचआरटीसी चलाएगी विशेष बसें

मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

निरीक्षण : मुख्य सचिव ने चंबा मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया

VIDEO POST

View All Videos
X