Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पंजाब के बम विस्फोट मामलों में हिमाचल का युवक दबोचा, कुंए से मिला विस्फोटक, प्रदेश में एसआईटी गठित

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, April 23, 2022 22:57 PM IST
पंजाब के बम विस्फोट मामलों में हिमाचल का युवक दबोचा, कुंए से मिला विस्फोटक, प्रदेश में एसआईटी गठित

ऊना, 23 अप्रैल।  जिला की पंजाब सीमा पर बसे गांव सिंगा में शनिवार तड़के पंजाब पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर करीब 80 साल पुराने और पड़े कुएं में से विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। हालांकि विस्फोटक पदार्थ मिलने को लेकर पुलिस ब्‍यान देने से बच रही है और इसका खुलासा जांच के बाद किए जाने की बात कर रही है, मगर विभिन्‍न मीडिया रिपोर्टों के हवाले से इस विस्‍फोटक का संबंध टिफिन बम से जोड़ा जा रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि ही गांव सिंगा में दबीश देकर घेराबंदी कर ली थी। सुबह होते ही पंजाब की बड़ी टीम गांव में दाखिल हुई और लुधियाना में गिरफ्तार कुलदीप कुमार को लेकर उसकी निशानदेही के आधार पर उसके चचेरे भाई सिंगा निवासी अमनदीप(27) के घर दबिश दी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर गांव के बाहर जंगल में स्थित प्राइमरी स्कूल के साथ लगते पुराने बंद पड़े कुएं के पास पहुंची। यहां जाला लगा होने के कारण इसे काटने का इंतजाम किया गया और फिर रस्‍से के सहारे कुंए में उतरे फॉरेंसिक एक्‍सपर्ट ने पॉलिथिन में लपेट कर फैंकी गई संदिग्‍ध वस्‍तु को कब्‍जे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पंजाब के नवांशहर और इसके साथ ही रोपड़ जिला के नूरपुर बेदी थाना क्षेत्र के तहत पड़ते कलमा मोड में हुए दो विस्फोटों के मामलों से यह कार्रवाई की है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर और पुलिस बटालियन के कमांडेंट विमुक्त रंजन भी पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी का कहना है कि पंजाब पुलिस ने कुएं से कोई संदिग्ध पदार्थ बरामद किया है। इसकी लैब में जांच होने पर ही पता चल पाएगा कि आखिर यह क्या है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहले से दर्ज की गई एक्सप्लोसिव एक्ट की एफआईआर के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

 

डीजीपी ने गठित की एसआईटी, कुल्‍लू विस्‍फोट की भी होगी जांच

 

शिमला, 23 अप्रैल। पड़ोसी राज्य पंजाब में विस्फोट मामले के तार हिमाचल के साथ जुड़ने के बाद प्रदेश पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। कमांडेंट प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ विमुक्त रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी में एएसपी ऊना प्रवीण धीमान और कुल्लू के एएसपी सागर चंद्र को सदस्य बनाया गया है। डीजीपी संजय कुंडू की ओर से जारी आदेशों के तहत एसआईटी को कुल्लू जिला में हुए विस्फोट मामले की भी जांच करने का निर्देश दिया गया है। दरअसल 28 जनवरी 2022 को कुल्लू में एक वाहन में विस्फोट की घटना सामने आई थी। इसे कुल्लू पुलिस थाने में 29 जनवरी 2022 को आईपीसी की धारा 435 और एक्सपलोसिव सबसटांस एक्ट-1908 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X