Friday, April 26, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

हिमाचल की युवा शक्‍ति ने अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्‍वित किया: मोदी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, September 24, 2022 17:52 PM IST
हिमाचल की युवा शक्‍ति ने अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्‍वित किया: मोदी

मंडी, 24 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से मण्डी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित विशाल युवा विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की गठबन्धन सरकारें लोगों को विकास प्रदान करने में विफल रही जिससे विश्व में भारत की क्षमता पर संशय पैदा हुआ। इसलिए निर्बाध विकास के लिए स्थिरता समय की मांग है। प्रधानमंत्री को खराब मौसम के कारण मण्डी का दौरा रद्द करना पड़ा।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के आत्मविश्वास और कुशलता से भारत को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार प्रदेश के युवाओं को देश के विकास में भागीदार बनने के लिए अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। देश के विकास और सुरक्षा में हिमाचल प्रदेश के योगदान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास और स्वतंत्रत संग्राम में इस पहाड़ी प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश के विकास में हिमाचल प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा का निरंतर उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल की युवा शक्ति ने हमेशा अलग-अलग मोर्चों पर देश को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। आज़ादी के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पर हुए हमले से लेकर कारगिल युद्ध तक हिमाचल के जांबाजों ने सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का सर ऊंचा रखा है।

 

प्रधानमंत्री ने प्रदेशवासियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश के लोगों का आर्शीवाद और स्नेह प्राप्त करने के लिए आगामी दिनों में वह प्रदेश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए रिकॉर्ड  धन राशि आवंटित की है और प्रदेश के सिरमौर जिला के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में स्थान प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की है।

 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश को विभिन्न राष्ट्रीय संस्थान स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग फार्मा पार्क और मेडिकल उपकरण पार्क युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव और रिश्ता है। वह जब भी प्रदेश का दौरा करते हैं, उन्हें अपने दूसरे घर में आने की भावना का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही आगामी दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे।    

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने कई देशों के साथ ई-वीजा की शुरूआत की। ई-वीजा से सबसे बड़ा लाभ पर्यटन को होता है। कोरोना के बाद पर्यटन क्षेत्र जल्द शुरू हो सके इसके लिए भारत सरकार खासकर हिमाचल सरकार ने टीकाकरण का अभियान सफलतापूर्वक चलाया उसने देश-विदेश के लोगों को विश्वास दिया की हिमाचल सुरक्षित है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों के लिए यह गौरव का क्षण होता कि छोटी काशी मण्डी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया जाता, लेकिन खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से मण्डी नहीं आ सके। 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार का प्रदेश में बल्क ड्रग फार्मा पार्क को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पार्क प्रदेश के लोगों के लिए कई मायनों में लाभदायी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है और लगभग 30 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना लागत का 90 प्रतिशत जिसकी अधिकतम सीमा 1000 करोड़ रुपये है, भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल देश के उन तीन राज्यों में से एक है जिन्हें बल्क ड्रग फार्मा पार्क के लिए चयनित किया गया है। यह प्रदेश के प्रति प्रधानमंत्री के स्नेह को दर्शाता है। 

 

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री का स्नेह प्राप्त है। प्रधानमंत्री प्रदेश की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। प्रदेश की जनता का भी प्रधानमंत्री के साथ विशेष लगाव है, जो राज्य की सबसे बड़ी सम्पति है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लिए प्रधानमंत्री द्वारा मेडिकल डिवाइस पार्क स्वीकृत किया गया है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा प्रदान करने के साथ हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाएगा।

 

इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भी अपने विचार साझा किए और इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश के युवाओं का आभार व्यक्त किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पहाड़ी युवाओं में समाज में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने की क्षमता है।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर ने अपने विचार प्रस्तुत किए और रैली को सफल बनाने के लिए युवाओं का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, मंत्रीगण, विधायक, विभिन्न बोर्डो और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित थे।

 

मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

पूर्ण राज्‍यत्‍व दिवस : मार्च के अंत तक आरम्भ किए जाएंगे 6 ग्रीन कॉरिडोर: सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू

संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा : संयुक्त निरीक्षण समिति ने जांची मंडी जिले में निर्माणाधीन सुरंगों की सुरक्षा व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

प्रथम किश्त : मुख्यमंत्री ने मंडी जिला के 3800 आपदा प्रभावितों को वितरित किए 31 करोड़ रुपये

मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

सर्वेक्षण : मंडी पहुंचा जीएसआई दल, टारना में भूभौतिकीय कारकों का करेगा अध्ययन

मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

ढांढस : मुख्यमंत्री और प्रियंका गांधी ने मंडी के देयोरी में बांटा आपदा पीड़ितों का दुःख-दर्द

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

निरीक्षण : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के दल ने भूस्खलन-भूधंसाव के कारणों का पता लगाने को मंडी में किया सर्वे

मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

न्‍यूज : मुकेश बोले पुनर्वास कार्यों को जल्द पूरा करेगी सरकार, विक्रमादित्‍य ने एनएचआईए अध्‍यक्ष से मांगी तत्‍काल मदद

मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

राहत : मुख्यमंत्री के आदेशों पर 24 घंटे में लगा दी सोलर स्ट्रीट लाइट्स

VIDEO POST

View All Videos
X