Monday, March 24, 2025
BREAKING
हिमाचल को हरित ऊर्जा और आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित करने को प्रयासरत: मुख्यमंत्री अमित शाह से मिले सीएम सुक्‍खू, आपदा से नुकसान का मुआवजा देने का आग्रह किया नादौन में वर्द्धमान टैक्सटाइल्स कंपनी के साक्षात्कार 28 को स्‍कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्‍यक्ष बीआर राही का निधन केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले सीएम सुक्‍खू, अतिरिक्‍त उधार की अनुमति मांगी विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा: जयराम ठाकुर किसानों को उजड़ने नहीं देंगे, कृषि भूमि बचाने के लिए बजट में प्रावधान: मुख्यमंत्री बिना समय सीमा आबंटित विद्युत प्रोजैक्‍ट वापस लेने को लेंगे कानूनी राय: मुख्यमंत्री विमल नेगी का शव पहुंचते ही फूटा गुस्‍सा, धरना प्रर्दशन, सरकार ने जांच बिठाई लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान
 

जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, March 01, 2024 18:30 PM IST
जाइका की कार्यशाला में नूरपुर में पढ़ाया पंचसूत्रों का मंत्र

नूरपुर(कांगड़ा), 01 मार्च। वन मंडल नूरपुर में जाइका वानिकी परियोजना के अतिरिक्त परियोजना से जुड़े सभी स्वयं सहायता समूहों को पंचसूत्रों का मंत्र पढ़ाया गया। परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने यहां आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक आर्थिकी कमाने के लिए आजीविका में सुधार करने के टिप्स दिए। उन्होंने एक आदर्श स्वयं सहायता समूह के लिए पांच सूत्र यानी रेगुलर मीटिंग, रेगुलर सेविंग, इंटरलोनिंग, समय पर ऋण अदायगी और सभी चीजों का रिकार्ड बनाए रखने बारे विस्तृत जानकारी दी। डीके विज ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना पिछले चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आजीविका कमाने और उनकी आर्थिकी में सुधार करने के लिए हरसंभव सहयोग कर रही है।

 

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से आहवाहन किया कि आजीविका में और सुधार करने के लिए जाइका वानिकी परियोजना से लाभ उठा सकते हैं। अतिरिक्त परियोजना निदेशक डीके विज ने कहा कि मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया के अथक प्रयासों से ही आज हिमाचल में जाइका वानिकी परियोजना वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन एवं आजीविका सुधार की दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। जिसका परिणाम आज सामने आने लगा है। नूरपुर वन मंडलाधिकारी संजीव कुमार ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों को जैव विविधता के बारे विस्तृत जानकारी दी।

 

आजीविका एवं प्रशिक्षण की प्रोग्राम मैनेजर प्रिया ने यहां उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सशक्त होकर अपनी आजीविका में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इससे पहले बीते बुधवार को वन परिक्षेत्र ज्वाली के तहत ग्रामीण वन विकास समिति बोलखास में स्वयं सहायता समूहों को बेहतरीन उत्पाद तैयार कर और आर्थिकी में सुधार करने बारे टिप्स दिए। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, सेवानिवृत हिमाचल वन सेवा अधिकारी यशपाल घरनेरिया, विषय वस्तु विशेषज्ञ नूरपुर सुकृति शर्मा, एफटीयू कोऑर्डिनेटर प्रियंका, आयुषी व पल्लवी भी उपस्थित रहीं।

हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

संसद सत्र  : हिमाचल को दो नए सैनिक स्कूल, कांगड़ा रेल लाइन ब्रॉडगेज करने का अनुरोध

देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

सवाल : देहरा उपचुनाव में महिला मंडलों को केसीसी बैंक से मिले 25-25 हज़ार रुपए: जयराम

प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

संबोधन : प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत: मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

कार्यक्रम : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मुख्यमंत्री ने सम्‍मनित की महिलाएं

एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

खामियाजा : एचपी शिक्षा बोर्ड की 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, गलती से हुआ पेपर लीक

अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

बैठक : अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू, सीएम ने दिए निर्देश

अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

नियुक्‍ति : अजय वर्मा का भव्य स्वागत, बोले बस स्‍टैंड में खुलेगा एचआरटीसी कार्यालय

पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विलीन : पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता किशन कपूर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

VIDEO POST

View All Videos
X