Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

दो वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, 6 घायल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, December 21, 2022 18:40 PM IST
दो वाहन खाई में गिरने से एक की मौत, 6 घायल

पूह(किन्‍नौर), 21 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्‍नौर के पूह के भगत नाला के पास एक मारुति कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चालक राज बहादुर नेगी (44) निवासी गांव आकपा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कार में सवार अनूप नेगी (34) निवासी गांव आकपा घायल हुआ है। अनूप को सीएचसी पूह में उपचार के बाद रिकांगपिओ अस्पताल रैफर किया गया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को पूह से आकपा की ओर जा रही मारुति कार करीब 100 मीटर नीचे  खाई में लुढ़क गई और सतलुज नदी किनारे जा पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पूह थाने की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मृतक व घायल को सड़क तक पहुंचाया और अस्पताल लाए। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के शव का पोस्‍टमार्टम करवाने के बाद स्‍वजनों को सौंप दिया गया।

 

पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 5 घायल

 

मंडी। जिला मंडी की कमाद पुलिस चौके के तहत के पर्यटन स्‍थल पराशर में एक वाहन दुर्घटना में चालक समेत 5 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार निजी वाहन में सवार पर्यटक बुधवार को कुल्लू जिला के बजौरा से पराशर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान साढ़े बारह बजे के करीब पराशर से डेढ़ किलोमीटर पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्‍पताल पहुचाया गया। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X