Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, February 17, 2025 20:26 PM IST
परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

परागपुर(कांगड़ा), 17 फरवरी। स्‍टेट एंटी क्रप्‍शन एंड विजिलेंस ब्‍यूरो धर्मशाला की टीम ने बीडीओ परागपुर वीरेंद्र कौशल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्‍यूरो की टीम ने विकास खंड परागपुर के अंतर्गत कड़ोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी प्रधान की शिकायत पर बीडीओ को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बुना। शिकायत के अनुसार बीडीओ ने पंचायत प्रधान से डीसी कार्यालय की ओर से मंजूर राशि को जारी करने की एवज में 10 हजार रुपये की घूस की मांग की थी।

 

पंचायत प्रधान ने विजिलेंस को बताया था कि पंचायत में कुछ निर्माण कार्यों के लिए डीसी ऑफिस से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि मंजूर हुई थी। कथित तौर पर इसे जारी करने की एवज में बीडीओ ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्‍यूरो ने बीडीओ को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और सोमवार को जब बीडीओ की ओर से रिश्वत की राशि ली जा रही थी, तो विजिलेंस की टीम ने उन्‍हें दबोच लिया। उधर, एसपी विजिलेंस धर्मशाला बलवीर सिंह ने बताया कि रिश्वत के साथ गिरफ्तार बीडीओ परागपुर के खिलाफ विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

वारदात : गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

VIDEO POST

View All Videos
X