Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Sunday, June 01, 2025 16:06 PM IST
पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

मंडी, 01 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के कमांद में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कटौला क्षेत्र के पास आईटीआई कमांद पुल के पास एक महिंद्रा पिकअप पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद गाड़ी में सवार लोग उछल कर पुल से नीचे खड्ड में गिर गए। गाड़ी में 6 लोग सवार थे।

 

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस गाड़ी में टेंट का सामान ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद सारा सामान खड्ड और सड़क पर बिखर गया। स्‍थानीय लोगों ने हादसे का पता चलते ही पुलिस व प्रशासन को सूचित किया और मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया, मगर पांच लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे।

 

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को खड्ड में से बाहर निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

 

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के पधर में कमांद के निकट हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

वारदात : गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

VIDEO POST

View All Videos
X