Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, October 08, 2024 17:33 PM IST
धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

टांडा(कांगड़ा), 08 अक्‍तूबर। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव लड़ चुके राकेश चौधरी का मंगलवार को जहरीला पदार्थ निगलने से निधन हो गया। उन्‍हें गंभीर हालत में सोमवार देर रात को डॉ. राजेद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्‍पताल टांडा में भर्ती करवाया गया था। उनके साथ उनकी पत्‍नी को भी अस्‍पताल लाया गया, जो खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार राकेश चौधरी ने सोमवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया था, जबकि इस बीच उन्‍हें ऐसा करने से रोकते समय उनकी पत्‍नी के मुंह में भी जहरीला पदार्थ/कीटनाशक चला गया था। इसके बाद जब उनकी हालत गंभीर होने लगी तो उन्‍हें टांडा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, जिसमें राकेश चौधरी को नहीं बचाया जा सका। जबकि उनकी पत्‍नी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

 

ज्ञात रहे कि राकेश चौधरी पिछले विधानसभा चुनाव में धर्मशाला से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जबकि हाल ही में हुए उपचुनाव में उन्‍होंने आजाद प्रत्‍याशी के तौर पर भाग्‍य आजमाया मगर सफल नहीं हो सके। इससे पहले भी वे एक बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं और धर्मशाला में ओबीसी समुदाय में पैंठ रखने वाले नेता के तौर पर जाने जाते थे।

 

उधर पुलिस ने मामला दर्ज करके आत्‍महत्‍या या संदिग्‍ध मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जिस प्रकार से उनकी पत्‍नी की तबीयत भी जहरीला पदार्थ निगलने से खराब हुई उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी प्रकार के पारिवारिक झगड़े के चलते उन्‍होंने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की सही जानकारी पुलिस की छानबीन के बाद ही सामने आ पाएगी। वहीं इस घटना से हर कोई सकते में है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

वारदात : गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

VIDEO POST

View All Videos
X