Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, November 28, 2024 18:17 PM IST
सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

शिमला, 27 नवंबर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने ईपीएफओ, बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रवर्तन अधिकारी तथा एक सलाहकार (निजी व्यक्ति) सहित तीन आरोपियों को शिकायतकर्ता से 10 लाख रु. (5 लाख रु. नकद व 5 लाख रु. के सेल्फ चेक) की रिश्वत मांगने एवं स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के एक प्रवक्‍ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई ने दो आरोपियों के विरुद्ध 24.11.2024 को मामला दर्ज किया था जिसमें कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), बद्दी, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) के प्रवर्तन अधिकारी (ईओ), निजी सलाहकार, बद्दी, जिला सोलन (हिमाचल प्रदेश) तथा अन्य अज्ञात ईपीएफओ अधिकारी शामिल है। यह आरोप है कि आरोपी प्रवर्तन अधिकारी ने शिकायतकर्ता की फर्म के पीएफ मांग के मामले को, जो ईपीएफओ कार्यालय, बद्दी, सोलन (हिमाचल प्रदेश) के पास लंबित है,  अनुकूल तरीके से निपटाने हेतु स्वयं और ईपीएफओ के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए भी उक्त आरोपी निजी सलाहकार के माध्यम से 10 लाख रु. का अनुचित लाभ मांगा था। आरोप है कि शिकायतकर्ता को धमकाया गया था कि यदि उक्त मांग पूरी नहीं की गई तो वसूली 45-50 लाख रु. की होगी।

शिकायत मिलने पर सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी सलाहकार (निजी व्यक्ति) को आरोपी प्रवर्तन अधिकारी व क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, जिनकी भूमिका ट्रैप की कार्यवाही के दौरान सामने आई, की ओर से शिकायतकर्ता से 10 लाख रु. (5 लाख रु. नकद और 5 लाख रु. के सेल्फ चेक) की मांग करने एवं स्वीकार करने के दौरान पकड़ा। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें शिमला में सीबीआई मामलों के माननीय विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जा रहा है।

इसके अलावा सीबीआई ने बद्दी(हिमाचल प्रदेश), शिमला (हिमाचल प्रदेश) एवं चंडीगढ़ में सात स्थानों पर आरोपियों के आवासीय एवं  आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली। चंडीगढ़ में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के परिसर से 23.5 लाख रु. (लगभग) की नकदी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इस मामले में जाँच जारी है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

वारदात : गोलीबारी से दहला बिलासपुर, पूर्व विधायक पर हमले का आरोपी घायल

VIDEO POST

View All Videos
X