Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

युवती का गला घोंट कर की गई थी हत्‍या, एक युवक गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, January 27, 2023 21:29 PM IST
युवती का गला घोंट कर की गई थी हत्‍या, एक युवक गिरफ्तार

अंब(ऊना),27 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब में पिछले दिनों मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी महकदीप सिंह(21) को पंजाब से गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी पंजाब के फिल्लौर(जालंधर) का रहने वाला बताया जा रहा है और उस पर युवती की हत्‍या करने का आरोप है। वहीं युवती भी फिल्लौर की ही बताई जा रही है और उसकी पहचान बलजीत कौर(21) के तौर पर हुई थी।

 

ज्ञात रहे कि अंब के घेबट बेहड़ के जंगल में 23 जनवरी को पुलिस को एक युवती का शव मिला था। युवती के शव के पास ही एक मोबाइल मिला और उसके गले में मफलर भी लिपटा मिला था। मोबाइल फोन से पुलिस ने युवती की पहचान की और उसके परिजनों को सूचित किया। युवती के परिजनों के अंब पहुंच कर उसकी शिनाख्‍त की और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में युवती की गला घोंट कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

 

पुलिस ने जब बलजीत कौर के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर फिल्लौर में आरोपी युवक तक पहुंची थी। युवती के पिता ने पुलिस को बताया है कि बलजीत कौर अपनी मां को सहेली की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बलजीत कौर की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन करके छानबीन शुरू की थी। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के बाद इस हत्‍याकांड की गुत्‍थी सुलझने की उम्‍मीद बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस युवक की रिमांड लेने के बाद उससे हत्‍या का राज उगलवाएगी।  

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X