Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे सात युवक डूबे, शव ढूंढने में जुटी टीमें

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, August 01, 2022 22:34 PM IST
गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे सात युवक डूबे, शव ढूंढने में जुटी टीमें

बंगाणा(ऊना), 01 अगस्‍त। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बंगाणा में स्‍थित गोविंद सागर झील में कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास 7 युवकों की डूब कर मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार शाम पौने चार बजे के करीब हुआ।

 

जैसे ही झील में अपने साथियों के साथ नहाने उतरे सात युवक झील के जानलेवा शांत पानी में समाने के बाद बाहर नहीं निकले तो उनके साथियों ने शोर मचाया और इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। तभी प्रशासन की ओर से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, मगर जिस प्रकार से काफी देर बाद भी लापता युवकों का पता नहीं चला है उससे इनके डूब कर मरने की आशंका पुख्‍ता हो गई है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली के बनूड़ गांव के रहने वाले 11 युवकों का दल बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शनों के लिए जा रहा था। इसी दौरान वे बाबा गरीबदास मंदिर के नजदीक गोविंदसागर झील में नहाने के लिए उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण एक के बाद एक सात युवक डूबते चले गए। बताया जा रहा है कि डूबने वालों में दो सगे भाई हैं। शुरूआती जानकारी ये भी है कि 11 युवक झील में नहाने उतरे थे, इसमें से चार युवक सुरक्षित बाहर लौट आए।

 

वहीं हादसे के शिकार युवाओं की पहचान पवन पुत्र सुरजीत राम (35), रमन कुमार पुत्र लाल चंद (19), लाभ सिंह पुत्र लाल चंद (17), लखवीर सिंह पुत्र रमेश लाल (16), अरुण कुमार पुत्र रमेश कुमार (14), विशाल कुमार पुत्र राजू (18) और शिवा पुत्र अवतार (16) के रूप में पहचान हुई है। यह सभी मोहाली के बनूड़ के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और युवाओं की तलाश की जा रही है।

 

 मुख्यमंत्री ने घटना पर दुःख व्यक्त किया

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के अन्दरोली में गोबिंद सागर झील में सात लोगों के डूबने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। सभी डूबने वाले लोगों के शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X