Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

लुधियाना की निवासी निकली बनेर खड्ड में मृत मिली युवती

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, June 08, 2023 18:52 PM IST
लुधियाना की निवासी निकली बनेर खड्ड में मृत मिली युवती

चामुंडा(कांगड़ा), 08 जून। जिला कांगड़ा में चामुंडा मंदिर के साथ लगती बनेर खड्ड में मृत पड़ी मिली युवती की पहचान हो गई है। युवती पंजाब के लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है, जो घर से किसी लॉ फर्म में इंटरव्‍यू की बात करके निकली थी। पुलिस ने उसकी पहचान उसके पास से बरामद बस के टिकट से की।

 

पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचित कर दिया है और वे उसकी पहचान के लिए कांगड़ा पहुंच रहे हैं। युवती की पहचान 22 साल की खुशप्रीत सिंह पुत्री जगतार सिंह, लुधियाना के तौर पर हुई है।

 

बुधवार को मां चामुंडा मंदिर में बनेर खड्ड के किनारे स्थानीय लोगों ने युवती का शव पड़ा देखा था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर उसकी शिनाख्‍त के प्रयास शुरू कर दिए थे। युवती के पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे युवती की पहचान हो सके, मगर उसके पास से बस के टिकट बरामद हुए। टिकट के आधार पर पता चला कि वह पंजाब के लुधियाना शहर से बस लेकर यहां पहुंची थी। इसी आधार पर पुलिस ने लुधियाना में संपर्क करके युवती के परिवार का पता लगा लिया।

 

योल पुलिस ने शव के पास से मिले बस टिकट से यह जानकारी जुटाई कि वह लुधियाना से यहां पहुंची थी। इसके बात की गई छानबीन में उसके लुधियाना में तीन कांटेक्ट भी मिले, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। सूचना मिलते ही युवती के परिजन धर्मशाला पहुंच चुके हैं। उसके शव का पोस्टमार्टम टांडा अस्पताल में शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद इसे परिजनों को सौंपा जाएगा। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह घर से तीन दिन पहले यह बोलकर निकली थी कि वह किसी लॉ फर्म में इंटरव्यू देने के लिए जा रही है। उसके बाद से इसका कोई कॉन्टैक्ट अपने परिवार वालों से नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि युवती अकेले ही लुधियाना से सफर कर रही थी। अब यह जांच का विषय है कि वह खड्ड में कैसे गिरी।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X