Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

एमएमएस कांड से चंडीगढ़ में उबाल, हिमाचल का युवक और छात्रा गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, September 19, 2022 08:33 AM IST
एमएमएस कांड से चंडीगढ़ में उबाल, हिमाचल का युवक और छात्रा गिरफ्तार

शिमला/चंडिगढ़,18 सितंबर। पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक निजी कॉलेज के हॉस्टल की छात्रा द्वारा छात्राओं का 'आपत्तिजनक' वीडियो बनाए जाने के कथित मामले में चंडीगढ़ में उबाल आ गया है। कई छात्र और छात्राएं इस मामले में सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं मामला बढ़ता देख आरोपित छात्रा को गिरफ्तार करने के साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि इस छात्रा से वीडियो बनवाने वाला युवक हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला का रहने वाला है।

 

दिन भर हुए प्रदर्शनों के बाद आरोपी युवक के बारे में सूचना मिलते ही हिमाचल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी युवक सन्‍नी मेहतो (23) निवासी गांव संगटेड़ी रोहडू में ही एक बेकरी में काम करता है। वहीं पंजाब पुलिस भी आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रोहड़ू पहुंच चुकी है। इस मामले में रविवार को ही एक अन्‍य युवक को शिमला के ढली से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि यह सन्‍नी का दोस्‍त है और आपत्‍तिजनक वीडियो इसे भी शेयर किया गया था। वहीं गिरफ्तार छात्रा रोहड़ू के ही एक व्‍यवसायी की बेटी है और सीयू में एमबीए कर रही थी। रोहड़ू की होने के चलते ही इसकी पहचान सन्‍नी से हुई थी।

 

यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी युवक इस मामले में कथित तौर पर बाकी छात्राओं के वीडियो बनाने वाली लड़की के संपर्क में था। आरोपी लड़की भी रोहड़ू की रहने वाली बताई जा रही है। हालांकि लड़की ने बाकी छात्राओं की वीडियो बनाई है या नहीं इसका खुलासा और साक्ष्‍य अभी मिलना बाकी है। इस बात को लेकर तब हंगामा शुरू हो गया जब आरोपी लड़की के हॉस्‍टल की वार्डन द्वारा उसे वीडियो बनाने को लेकर पूछताछ का एक वाडियो वायरल हुआ।

 

इसमें वार्डन लड़की से यह उलगवाने का प्रयास करते दिख रही है कि क्‍या उसने आरोपी लड़के को अपना ही एमएमएस बना कर भेजा है कि बाकी छात्राओं का भी। बस इसी वीडियो के वायरल होने से बाकी छात्राओं और उकने परिजनों में उसके आपत्‍तिजनक वीडियो बनाए जाने की आशंकाओं ने जन्‍म लिया और मामला सड़कों तक पहुंच गया।

 

इस घटना को लेकर छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। विरोध-प्रदर्शन के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस ने आरोपी छात्रा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी युवक को पकड़ने के लिए भी हिमाचल प्रदेश में एक टीम भेजी थी।

 

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडु ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया था कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी केस में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने पंजाब पुलिस के अनुरोध पर संवेदनशीलता और पेशेवर रवैया दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। उन्‍होंने शिमला की एसपी डॉ. मोनिका और उनकी टीम को इस बेहतरीन पेशेवर काम के लिए बधाई भी दी।

 

उधर, इस मामले में अफवाहों के चलते ज्‍यादा मामला बिगड़ा है। यहां तक कि छात्राओं के आत्‍महत्‍या का प्रयास करने तक की झूठी खबरें वायरल की गई हैं। इसको लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने ऐसी खबरों को 'झूठी व निराधार' बताकर खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई छात्राओं के वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए तथा कई छात्राओं ने इस प्रकरण के बाद आत्महत्या का प्रयास किया।

 

इस मामले में उपजे विवाद के चलते विवि ने दो दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कई छात्राओं का 'आपत्तिजनक' वीडियो बनाए जाने की ''अफवाह'' को लेकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का दावा है कि प्रशासन आत्महत्या के प्रयास के मामलों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

 

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो 'लीक' होने की घटना के चलते पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। आयोग ने कहा कि उसने विभिन्न मीडिया रिपोर्ट और ट्विटर पोस्ट देखे हैं जिनमें कहा गया है कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली लड़कियों का कथित वीडियो लीक हुआ है और उनमें से कुछ ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना- चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार आधी रात को हुए प्रदर्शन के बाद रविवार को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए। पुलिस का दावा है कि मामले में आरोपी छात्रा ने केवल अपना वीडियो शेयर किया था। एनसीडब्ल्यू ने यहां जारी बयान में कहा कि आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और इस मामले में बिना किसी लापरवाही के कड़ाई से निपटने को कहा है।

 

आयोग ने कहा कि मामले की पीड़ित लड़कियों को उचित परामर्श दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महिला अधिकार निकाय ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलपति को भी पत्र लिखकर कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और विश्वविद्यालय से मामले की निष्पक्ष तरीके से गहन जांच करने को कहा है।

 

एनसीडब्ल्यू ने पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से अपील की है कि वह इस मामले के तथ्यों की तत्काल जांच करें और सुनिश्चित करें कि पुलिस बिना किसी प्रभाव के पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करे।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X