Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धाजंलि दी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Saturday, February 10, 2024 20:53 PM IST
मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धाजंलि दी

ऊना, 10 फरवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गौंदपुर जयचंद पहुंच कर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत रात्रि को देहावसान हो गया। मुख्यमंत्री ने उप-मुख्यमंत्री के पैतृक गांव गौंदपुर जयचंद में पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा तथा संस्कार में भाग लिया। उप-मुख्यमंत्री की पुत्री आस्था अग्निहोत्री ने अपनी दिवंगत माता को मुखाग्नि दी।

 

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन से परिवार में भारी शोक है तथा उनकी कमी हमेशा रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री से विश्वविद्यालय काल से परिचित था, वह सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित एक उच्च शिक्षित महिला थीं। मुकेश अग्निहोत्री तथा उनकी पुत्री को इस दुःख से उबरने के लिए एक-दूसरे का साथ देना होगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुःखद घड़ी में हम शोकाकुल परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं।’’

 

इस अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायकगण, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, राजनेता तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया



राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री का गत देर सायं निधन हो गया।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की प्रार्थना की है।

बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

जनसभा : बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

नमन : प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

शिक्षा में सुधार के लिए किया 300 करोड़ का प्रावधानःसुखविंदर सिंह सुक्खू

सरकार गांव के द्वार : शिक्षा में सुधार के लिए किया 300 करोड़ का प्रावधानःसुखविंदर सिंह सुक्खू

सीएम ने गगरेट में 33 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास किए, मरवाड़ी स्‍कूल औचक दौरा किया

सरकार गांव के द्वार : सीएम ने गगरेट में 33 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास किए, मरवाड़ी स्‍कूल औचक दौरा किया

भारतीय सेना के शौर्य व अदमय साहस याद दिलाता है विजय दिवस: लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

वीरता : भारतीय सेना के शौर्य व अदमय साहस याद दिलाता है विजय दिवस: लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद: सीएम

घोषणा : जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद: सीएम

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

शुभकामनाएं : सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

VIDEO POST

View All Videos
X