Saturday, April 27, 2024
BREAKING
बहसबाजी के बाद पुत्र ने पिता पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, गंभीर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को ना बख्शें: मुख्यमंत्री खुलकर सामने आ रहे हैं कांग्रेस के आमजन विरोधी इरादे : जयराम ठाकुर कांगड़ा बाईपास पर राजीव की फूड वैन देख रुके सीएम सुक्‍खू शिमला में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म चंबा फ़र्स्ट के लिए मोदी ने चंबा को आकांक्षी ज़िला बनाया : जयराम ठाकुर बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस तीन हजार रिश्‍वत लेते रंगे हाथों दबोचा एएसआई 23 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्‍महत्‍या सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च: मुख्यमंत्री
 

सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, October 09, 2023 17:22 PM IST
सादगी भरे अंदाज में मनाया उपमुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन

 

ऊना, 09 अक्तूबर। हरोली विधानसभा क्षेत्र से निरंतर पांचवीं बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 9 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सादगी भरे अंदाज में मनाया। जन्मदिवस के मौके पर सर्वप्रथम उन्होंने सिविल अस्पताल हरोली में आयुष्मान भव योजना के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सभी रोगियों का कुशलक्षेम जाना।

 

उन्होंने अस्पताल परिसर में अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट के सहयोग से मरीजों के तीमारदारों तथा अन्य लोगों के लिए तैयार किए गए लंगर में सेवा की तथा खुद लोगों को लंगर बांटा।

 

बाद दोपहर एक बजे उपमुख्यमंत्री पुरी पैलेस घालुवाल पहुंचे यहां पर उनके द्वारा क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। घालुवाल पहुंचने पर जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों के आए लोगों ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस के अवसर की बधाई तथा स्वस्थ व खुशहाल भविष्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

 

इस अवसर पर जिला के विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस सेवादल इत्यादि के अनेक पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा, हिमोतकर्ष परिषद, रामलीला कमेटी ऊना तथा गुरु का लंगर सेवा समिति ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारीयों ने भी उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

घालुवाल में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 से केवल 12 लोगों के सहयोग से शुरू किया गया एक कारवां आज हरोली क्षेत्र में हजारों लोगों के साथ आगे बढ़ रहा है जिसकी बदौलत पिछले दो दशकों में इस क्षेत्र को विकास के मामले में एक विशेष पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि समाज की यह कहावत है कि सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है भी सही हैं लेकिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सफलता के पीछे आप हजारों हरोली वासियों की मेहनत और आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि गत दो दशकों के दौरान हरोली क्षेत्र की नारी शक्ति ने साबित किया है अन्य कार्य क्षेत्रों के साथ-साथ राजनीती के क्षेत्र में भी महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दशक पूर्व हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुकेश अग्निहोत्री ने जो परिकल्पना की थी उसे हरोली वासियों के सहयोग व आशीर्वाद से वे पूरा करने में सफल हुए।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री, डाक्टर आस्था अग्निहोत्री, कुटलैहड़ विस क्षेत्र के देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना विस क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व बीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।

बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

जनसभा : बिकाऊ और खाऊ नहीं चलेंगे, अपने विधायकों को बिकने से बचाएं जयराम : मुख्यमंत्री

प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

नमन : प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धाजंलि दी

संवेदनाएं व्यक्त : मुख्यमंत्री ने दिवंगत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धाजंलि दी

शिक्षा में सुधार के लिए किया 300 करोड़ का प्रावधानःसुखविंदर सिंह सुक्खू

सरकार गांव के द्वार : शिक्षा में सुधार के लिए किया 300 करोड़ का प्रावधानःसुखविंदर सिंह सुक्खू

सीएम ने गगरेट में 33 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास किए, मरवाड़ी स्‍कूल औचक दौरा किया

सरकार गांव के द्वार : सीएम ने गगरेट में 33 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास किए, मरवाड़ी स्‍कूल औचक दौरा किया

भारतीय सेना के शौर्य व अदमय साहस याद दिलाता है विजय दिवस: लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

वीरता : भारतीय सेना के शौर्य व अदमय साहस याद दिलाता है विजय दिवस: लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया

जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद: सीएम

घोषणा : जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे 10 हजार पद: सीएम

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

विकासकार्य : मुख्यमंत्री ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

VIDEO POST

View All Videos
X