Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

विदेश जाने के लिए दिल्‍ली पहुचे युवक को ऑटो चालक व उसकी गैंग ने बेहोश करके लूटा

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Friday, April 28, 2023 18:52 PM IST
विदेश जाने के लिए दिल्‍ली पहुचे युवक को ऑटो चालक व उसकी गैंग ने बेहोश करके लूटा

नई दिल्‍ली/ऊना, 28 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से विदेश जाने के लिए नई दिल्‍ली पहुंचे एक युवक को ऑटो गैंग ने बेहोश करके लूट लिया। युवक को चार दिन बाद होश आया तो इस घटना का पता चला। मिली जानकारी के अनुसार चताड़ा के रहने वाले सुनील कुमार को ऑटो चालक व उसकी गैंग के दो सदस्‍यों ने पहले स्‍प्रे छिड़क कर बेहोश कर दिया और फिर उसके पार मौजूद 20 हजार की नगदी व जरूरी कागजात निकालने के बाद उसे झड़ियों में फैंक कर फरार हो गए।

 

जब युवक को होश आया तो स्थानीय लोगों ने उसकी जानकारी हासिक करके सुनील के परिजनों को इस घटना की सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार ने रोमानिया में ड्राइवर की नौकरी के सिलसिले में फ्लाइट लेनी थी। वह ऊना से ट्रेन लेकर नई दिल्ली पहुंचा और यहां से एयरपोर्ट के लिए ऑटो लिया। कुछ दूर जाने पर ऑटो में दो युवक भी सवार हो गए। सुनील को ऑटो चालक ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस ज्यादा बढ़ गए हैं और ऐसा करते हुए सेनेटाइजर के बहाने उसके चेहरे पर नशीला पदार्थ स्प्रे कर दिया। इसके बाद सुनील कुमार बेहोश हो गया। जब सनील को कुछ होश आया तो वह दिल्ली व यूपी की सीमा पर झाड़ियों में पड़ा हुआ था।

 

स्‍थानीय लोगों ने उसे झाड़ियों में बेहोशी की हालत में गिरा देखा तो उससे पूछताछ की। शुरू में तो सुनील कुछ बता पाने की हालत में नहीं था, मगर काफी देर तक प्रयास करने के बाद उसने स्‍थानीय लोगों को अपने परिजनों का संपर्क नंबर दिया। इस पर उन्‍हें इस घटना का पता चला और वे तुरंत दिल्‍ली पहुंचे। सुनील के पासपोर्ट व एयर टिकट तो मिल गए मगर नकदी और बाकी जरूरी कागजात लूटेरे साथ ले गए थे। परिजनों के पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस को लूटपाट की शिकायत दी गई है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X