Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

विधानसभा परिसर, तपोवन में खालिस्‍तानी झंडा लगाने का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, एक फरार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, May 11, 2022 17:42 PM IST
विधानसभा परिसर, तपोवन में खालिस्‍तानी झंडा लगाने का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार, एक फरार

धर्मशाला(कांगड़ा),11 मई।  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मुख्‍यालय धर्मशाला के तपोवन में स्थित विधानसभा परिसर के गेट पर खालिस्तान के झंडे लगाने के मामले में हिमाचल पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे 30  वर्षीय हरबीर सिंह निवासी शुगर मिल के पास वार्ड नंबर एक रुपनगर(मोरिंडा) जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा प्रदेश पुलिस ने बुधवार सुबह रोपड़ के चमकपुर जिले में विनीत सिंह के घर भी दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। पहली गिरफ्तारी एसआईटी इंचार्ज आईपीएस विमुक्त रंजन की निगरानी में की गई है।

 

पुलिस की एसआईटी को जांच में पता चला था कि आरोपी खालिस्तान का झंडा लगाने के लिए अपने एक साथी के साथ पंजाब से हिमाचल आया था। यहां वे दोनों धर्मशाला के नजदीक एक होम स्टे में ठहरे हुए थे। इस दौरान वे होम स्टे से स्कूटर पर विधानसभा भवन तक गए और रात को खालिस्तान के झंडे लगाए और विधानसभा की दीवार पर खालिस्तान लिखा। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया था। कॉल डाटा रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने मोरिंडा में छापेमारी की और इस व्यक्ति को पकड़ा है।

 

एसआईटी जल्‍द ही इस मामले में शामिल अन्‍य लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। वहीं पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद यह खुलासा हो पाएगा कि वो और उसका साथी हिमाचल में कितने लोगों के संपर्क में थे और यहां उसे किससे इनको मदद मिली? वहीं इनको ऐसा करने के लिए किसने उकासाया उसकी जानकारी भी पुलिस को उगलवानी है।

 

सीएम जयराम ठाकुर ने की पुष्टि

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बताया कि धर्मशाला विधानसभा में हुई घटना में राज्य पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आज प्रातः पंजाब से इस घटना के एक आरोपी हरविन्द्र सिंह पुत्र राजिन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर धर्मशाला में दीवार पर खालिस्तानी झंडा लगाने और नारे लिखने के आरोपों को स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस के संयुक्त प्रयासों से दूसरे आरोपी विनीत सिंह को भी शीघ्र ही ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए धर्मशाला के सक्षम न्यायालय से तलाशी एवं गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया है।

 

शनिवार रात का मामला

 

तपोवन स्थित हिमाचल विधानसभा भवन के बाहर खालिस्तानी झंडे  लगाने का मामला शनिवार देर रात का है। सुबह होते ही जब स्थानीय लोगों को इस बारे में पता चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। मामले की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर झंडे उतारे और दीवार पर पेंट करके नारे को मिटाया। इसके बाद यह मामला देश भर के मीडिया में छा गया और सरकार पर मामले की जांच का दबाव बन गया। इसको लेकर सरकार ने रविवार को ही जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था और प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया था। 

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X