Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

किराये के कमरे में रह रही जमा दो की छात्रा की हत्या

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Tuesday, December 12, 2023 18:32 PM IST
किराये के कमरे में रह रही जमा दो की छात्रा की हत्या

धर्मशाला(कांगड़ा),12 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के मुख्‍यालय धर्मशाला के नोरबलिंगा में जमा दो में पढ़ रही स्कूली छात्रा की हत्या कर दी गई है। यह छात्रा लाहुल-स्पीति की रहने वाली थी और धर्मशाला विस क्षेत्र के तहत आने वाले फतेहपुर के पास स्‍थित तिब्‍बती पर्यटन स्‍थल नोरबलिंगा में किराये के मकान में रह रही थी।

 

इस वारदात की जानकारी लड़की के पड़ोसियों ने पुलिस को सोमवार देर रात को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब 18 वर्षीय छात्रा के कमरे से उसका शव कब्‍जे में लिया और फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार छात्रा की हत्या की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

वहीं पुलिस से सूचना मिलते ही छात्रा के परिजनों को दी और वे धर्मशाला पहुंच गए हैं। इस संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को देर रात मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पंहुची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

एसपी ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि कमरे में छात्रा के अलावा और लोग भी थे। छात्रा का मोबाइल फ़ोन भी कब्जे में लेकर इसकी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के असली कारणों का पता चल पाएगा। जल्द ही हत्‍यारों का पर्दाफाश किया जाएगा।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X