Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 16, 2024 19:18 PM IST
मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार

मनाली(कुल्लू), 16 मई। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्‍लू के तहत पर्यटन नगरी मनाली के एक होटल में युवती संग ठहरे एक युवक ने युवती की हत्‍या कर दी। इसके बाद युवक ने युवती का शव बैग में पैक कर इसे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, मगर पकड़ा गया। पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज करके युवक को गिरफ्तार कर लिया है और युवती के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार युवक व युवती मनाली घूमने आए थे। इस बीच युवक ने होटल के कमरे में युवती की हत्या कर दी और शव को बैग में पैक कर दिया। इस वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब आरोपित युवक वापस लौटने की तैयारी करने लगा। उसने वॉल्वो बस में वापस जाने के लिए टैक्सी मंगवाई और होटल के स्टाफ को एक बड़ा बैग गाड़ी में रखवाने को कहा। बैग भारी होने और उसके साथ आई युवती दिखाई न देने के चलते होटल स्टाफ को उस पर शक हो गया। स्‍थिति भांप कर होटल संचालक ने पुलिस को फोन करके इसकी सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच की तो इसमें से युवती का शव बरामद किया गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मृतक युवती का नाम शीतल बताया जा रहा है जो महाराष्ट्र की रहने वाली है। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले युवक का नाम विनोद है जो हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने युवती की हत्या किन कारणों से की है। वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचत कर दिया है। साथ ही उसके शव व घटना स्‍थल की फोरेंसिक जांच के बाद उसे पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X