Saturday, October 17, 2026
BREAKING
• सीएम सुक्‍खू दिल्ली दरबार के क्‍यों लगा रहे बार-बार चक्कर: जयराम ठाकुर • कुंजुंम टनल बनाएगी सरकार, पहले होगा सर्वेः मुख्यमंत्री • केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा • हिमाचल सरकार खिलाड़ियों के लिए आयोजित करेगी सम्मान समारोह • केंद्रीय विवि धर्मशाला में यूपीएससी और एचपीएससी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण 7 से • राज्यपाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया • सुक्खू सरकार की आपसी लड़ाई से हो रहा है प्रदेश का नुकसान: जयराम ठाकुर • न्याय का वास्तविक उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक न्याय सुनिश्चित करना: मुख्यमंत्री • हिमाचल मंत्रिमंडल ने खोला नौकरियों का पिटारा, 10962 पद भरेगी सुक्‍खू सरकार • एनआईटी हमीरपुर में शिक्षा महाकुंभ अभियान 6.0 को राज्‍यपाल ने किया संबोधित
 

सोशल मीडिया पर बने दोस्‍त के बुलावे पर तलवाड़ा आई हिमाचल की किशोरी से सामुहिक दुष्‍कर्म

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 18, 2022 16:28 PM IST
सोशल मीडिया पर बने दोस्‍त के बुलावे पर तलवाड़ा आई हिमाचल की किशोरी से सामुहिक दुष्‍कर्म

तलवाड़ा(पंजाब),18 अप्रैल। पंजाब राज्‍य के जिला होशियारपुर के तलवाड़ा शहर में हिमाचल प्रदेश की एक 14 वर्षीय किशोरी को उसके उसके सोशल मीडिया फ्रैंड ने धोखे से बुलाकर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्‍कर्म किया। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। विभिन्‍न समाचारों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी से तलवाड़ा शहर में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में तलवाड़ा पुलिस थाना में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

पुलिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश के एक गांव की नाबालिग लड़की सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्त बने एक लड़के के संपर्क में चल रही थी। इस बीच इस लड़के ने किशोरी को विश्‍वास में लेकर शनिवार को तलवाड़ा में मिलने के लिए बुला लिया और वह भी आरोपित युवक से मिलने चली आई। जब वह तलवाड़ा बस स्टैंड पहुंची तो उसने युवक को फोन किया। इस पर उसने किशोरी को बस स्टैंड के पीछे बुलाया और वहां खड़ी एक कार में बैठने के लिए कहा।

 

किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने दोस्‍त की बताई जगह पर मौजूद कार में पहुंची तो इसमें पहले से ही 4 लोग बैठे हुए थे। जब वह कार में बैठी तो उसे कुछ सुंघा दिया गया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद कथिततौर पर आरोपित किशोरी को सुनसान जगह पर ले गए और वहां चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित उसे बस स्टैंड पर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्‍यम से भी उसके आरोपित दोस्‍त की तलाश की जा रही है।

पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

हादसा : पिकअप पुल से टकराई, छिटक कर गिरे पांच लोगों की मौत, एक गंभीर

लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

संदिग्‍ध मौत : लापता चीफ इंजीनियर विमल लेगी का शव भाखड़ा बांध में मिला, डीएल से हुई पहचान

परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्रवाई : परागपुर का बीडीओ रिश्‍वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

हादसा : महाकुंभ से लौट रहे हिमाचल के श्रद्धालु दुर्घटना का शिकार, 2 की मौत, 11 घायल

सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

कार्रवाई : सीबीआई ने 10 लाख रिश्‍वत लेते हुए ईपीएफओ बद्दी के क्षेत्रीय आयुक्त समेत 3 गिरफ्तार किए

धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

संदिग्‍ध मौत : धर्मशाला से तीन बार विस चुनाव लड़े राकेश चौधरी की जहर निगलने से मौत

कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गिरफ्तारी : कांगड़ा में एटीएम चोरी के प्रयास में कोहाला के तीन युवक दबोचे

गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

वारदात : गोलीकांड में आरोपी पूर्व विधायक का बेटा गिरफ्तार

VIDEO POST

View All Videos
X