धर्मशाला(कांगड़ा), 09 मई। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड RTA जहबोला, बिलासपुर (हिप्र) विभिन्न क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की सेवाएं हेतु 200 पद भरने जा रही है। ये पद जिला कांगड़ा के अभ्यर्थियों से भरे जाने हैं।
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास आयु सीमा 21 से 37 वर्ष लंबाई 5 , 7 इंच अधिक रखी गई है। कंपनी वेतनमान के तौर पर 8 घंटे के लिए 12500 रुपये तथा 12 घंटों के लिए 16000 प्रतिमाह भुगतान करेगी। इसमें ईएसआई ईपीएफ व अन्य सुविधा भी प्रदान की जाएगी। कार्यस्थल हिमाचल व पंजाब रहेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 10 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय जवाली में, दिनांक 11 मई 2022 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां और 12 मई, 2022 को सुबह 10.30 बजे उपरोजगार कार्यालय कस्बा कोटला कंपनी के समक्ष साक्षात्कार दे सकते हैं। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 8558062252 पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
पूजा-अर्चना:
सीएम ने मां बगलामुखी मंदिर में शीश नवायाअंशदान:
पुलिस के ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस की टीम ने सुख आश्रय कोष में दिए दो लाखशीश नवाया:
सीएम ने तारा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चनाभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्माभेंटवार्ता:
मुख्यमंत्री ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और एआईसीसी प्रदेश सचिव तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू से की भेंट